Holi 2023: होली के हर रंग का अलग महत्व, खेलने से पहले जरूर जान लीजिए

Holi 2023: होली के हर रंग का अलग महत्व, खेलने से पहले जरूर जान लीजिए

Holi Celebrations: रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. रंग हमारे जीवन में हर्ष और खुशी तो लाते ही हैं. इसके साथ ही ये हमारे जीवन का मर्म समझाते हैं. आज हम आपको होली के इन रंगों का महत्व समझाते हैं.

Holi Celebrations: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्र होकर इंतजार करते हैं. इसका कारण है कि ये रंगों का त्योहार है. वास्तव में रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. रंग हमारे जीवन में हर्ष और खुशी तो लाते ही हैं. इसके साथ ही ये हमारे जीवन का मर्म समझाते हैं. आज हम आपको होली के इन रंगों का महत्व समझाते हैं.

हरा रंग: हरा रंग हरियाली, शीतलता, ताजगी और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. यह मन को शांति देता है. हरे रंग से आत्मविश्वास, प्रसन्नता और शीतलता मिलती है.

केसरिया रंग: केसरिया रंग निरोगी तन और मन का प्रतीक है. यह धार्मिक ज्ञान, तप, संयम और वैराग्य का रंग है. केसरिया रंग को बलिदान का प्रतीक माना जाता है. यह रंग राष्ट्र के प्रति हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को दर्शाता है.

नीला रंग: नीला रंग जिंदगी में कोमलता और स्नेह के साथ वीरता, पौरुषता का प्रतीका माना जाता है. मनोविज्ञान के अनुसार नीला रंग बल और वीर भाव का प्रतीक है.