India vs Australia Live Score, 2nd T20I : शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट, हेजलवुड ने लिया विकेट

India vs Australia Live Score, 2nd T20I : शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट, हेजलवुड ने लिया विकेट

Ind vs Aus, Live Match Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20I मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से टॉस जीता है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 31 Oct 2025 01:59 PM (IST)

    India vs Australia Live Score: अभिषेक की तेज शुरुआत

    अभिषेक शर्मा ने हमेशा की तरह एक बार फिर तेज शुरुआत की है. अपनी दूसरी ही गेंद पर बार्टलेट की गेंद पर चौका मारा. आखिरी गेंद पर छक्का. दूसरे ओवर में आए 17 रन

  • 31 Oct 2025 01:53 PM (IST)

    Ind vs Aus Live Match Score: हेजलवुड का कमाल ओवर

    जॉश हेजलवुड ने पहली पांच गेंद पर कोई रन नहीं दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर गिल ने एक रन चुराया. भारत और गिल दोनों का खाता खुला.

  • 31 Oct 2025 01:52 PM (IST)

    Australia vs India: शुभमन के हेलमेट पर गेंद लगी

    शुभमन के हेलमेट पर गेंद लगी. हेजलवुड की तीसरी गेंद कमाल की बाउंसर थी. गिल ने पुल शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी. फीजियो ने जांच की, खेल कुछ देर रुका. लेकिन गिल अब पूरी तरह फिट

  • 31 Oct 2025 01:49 PM (IST)

    IND vs AUS: बाल-बाल बचे शुभमन

    भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल बाल-बाल बचे. पहली गेंद पर हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू की अपील की. अंपायर ने आउट दिया लेकिन डीआरएस लेकर उन्होंने खुद को बचा लिया. गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से जा रही थी.

  • 31 Oct 2025 01:41 PM (IST)

    Ind vs Aus Live Match Score: बेन ऑस्टिन को दी गई श्रद्धांजलि

    मेलबर्न T20 शुरू होने से पहले बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी गई. इसी वजह से इस मैच में एक मिनट का मौन भी रखा गया. भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. बेन ऑस्टिन की बॉलिंग मशीन के साथ प्रैक्टिस करते हुए मौत हो गई थी.

  • 31 Oct 2025 01:19 PM (IST)

    Ind vs Aus Live Match Score: ऐसी है प्लेइंग 11

    भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

    ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड

  • 31 Oct 2025 01:18 PM (IST)

    India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न T20I में भी टॉस जीत लिया हैै और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस हारने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.

  • 31 Oct 2025 12:54 PM (IST)

    Ind vs Aus Live Score: थोड़ी देर में टॉस

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा T20 है. इस मुकाबले का टॉस भारतीय समय अनुसार 1 बजकर 15 मिनट पर होगा.

  • 31 Oct 2025 12:05 PM (IST)

    Ind vs Aus Live Score: कैसा है मेलबर्न का मौसम?

    एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक मेलबर्न में लोकल टाइम शाम के 6 बजे 66 प्रतिशत बारिश है. फिर शाम 7 बजे 49 प्रतिशत बारिश है. वहीं रात में 8 से 11 बजे के बीच 13 प्रतिशत बारिश है. कुल मिलाकर मेलबर्न में भी मैच में बारिश बाधा बनती दिख रही है.

  • 31 Oct 2025 11:59 AM (IST)

    Ind vs Aus Live Score: कैसा है मेलबर्न में रिकॉर्ड?

    मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 6 T20 में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से 4 भारत ने जीते हैं. यानी सिर्फ 2 में ही ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली है.

India vs Australia Live Score, 2nd T20I Match Commentary and Latest Updates in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 तो कैनबरा की बारिश में धुल गया. अब दूसरे T20 में क्या होगा? 5 T20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है, अगर मौसम ने यहां भी खलल नहीं डाला तो.

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में अब तक 6 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 में भारतीय टीम जीती है. यानी टीम इंडिया का दबदबा है. इसके अलावा भारत की मौजूदा T20 टीम जबरदस्त फॉर्म में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के परफॉर्मेन्स को लेकर सस्पेंस जरूर था. लेकिन कैनबरा में बारिश में धुले मुकाबले में जिस तरह की बल्लेबाजी की नुमाइश उन्होंने की, उसे देखकर कहा जा सकता है कि उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए अब चिंता की बात नहीं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया की ऐसी है प्लेइंग 11

भारत-अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया-ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड

Published On - Oct 31,2025 11:58 AM IST