India vs Australia Live Score, 3rd ODI: थोड़ी देर में टॉस, कुलदीप यादव को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
Ind vs Aus, Live Match Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में है. 3 वनडे की सीरीज भारत 0-2 से पीछे है. ऐसे में अगर वो सिडनी में भी हारते हैं तो फिर क्लीन स्वीप पक्का है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
Ind vs Aus Live Match Score: ऑस्ट्रेलिया का मंसूबा क्या?
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे में से पहले दो जीतकर सीरीज पर कब्जा वैसे ही कर लिया है. अब उनकी नजर सिडनी में भारतीय टीम के सीरीज में सफाए यानी कि क्लीन स्वीप करने पर होगी.
-
India vs Australia Live: सिडनी में कैसा रहेगा मौसम?
सिडनी से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि पूरे मैच के दौरान बारिश का नामोनिशान नहीं है. आसमान और मौसम दोनों ही बिल्कुल साफ रहने वाले हैं.
-
India vs Australia Live Score: सिडनी में आखिरी बार कब जीता भारत?
सिडनी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे जीते हैं. पहला वनडे भारतीय टीम ने 2008 में जीता था. जबकि 2016 में उसने आखिरी बार इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था.
-
Ind vs Aus Live Score: सिडनी में आमना-सामना
भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में सिडनी में 20वीं बार टकराने जा रहे हैं. इससे पहले यहां खेले 19 वनडे में 16 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 2 जीत भारत को मिली है. जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.
India vs Australia Live Score, 3rd ODI Match Commentary and Latest Updates: पर्थ में हारे, और फिर एडिलेड में भी हारे. बैक टू बैक दो हार के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज तो भारत के हाथ से पहले ही जा चुकी है. अब सिडनी में ये देखना है कि टीम इंडिया खुद को क्लीन स्वीप से बचा पाती है या नहीं. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में अपने 70 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं.
भारत की बात करें तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जीत के मामले में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. इस मैदान पर 16-2 से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी रहा है. अब आंकड़ों पर जाएंगे तो जीत टेढ़ी खीर ही दिखती है.
Published On - Oct 25,2025 7:11 AM IST



