India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: भारत-पाक के बीच आज सुपर-4 का संग्राम, टॉस को लेकर जानिए बड़ी बात

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025: भारत-पाक के बीच आज सुपर-4 का संग्राम, टॉस को लेकर जानिए बड़ी बात

Ind vs Pak Live Score, Asia Cup Updates: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब सुपर-4 का मुकाबला है. ये इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरी टक्कर है. ग्रुप स्टेज पर दोनों के बीच पहला मैच हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 21 Sep 2025 11:57 AM (IST)

    पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

    फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सैम अयूब, खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

  • 21 Sep 2025 11:42 AM (IST)

    एशिया कप में भारत-पाक की 21वीं टक्कर

    Ind vs Pak Live Score: भारत और पाकिस्तान एशिया कप में 21वीं बार आमने सामने होंगे. इससे पहले ओवरऑल खेले 20 मुकाबलों में 11 बार भारत जीता है. जबकि 6 मैचों में पाकिस्तान को फतेह मिली है. इन दो टीमों के बीच 3 मैच बेनतीजा रहे हैं.

  • 21 Sep 2025 10:52 AM (IST)

    भारत-पाकिस्तान T20I में 15वीं बार आमने-सामने

    India vs Pakistan Live Score: भारत और पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल में इस बार 15वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 14 मुकाबलों के नतीजे 11-3 से भारत के फेवर में हैं.

  • 21 Sep 2025 10:22 AM (IST)

    दुबई में टॉस रहेगा अहम

    Ind vs Pak Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के संग्राम में टॉस अहम रहने वाला है. सिर्फ दुबई की बात करें तो यहां इससे पहले खेले भारत और पाकिस्तान के बीच 4 T20 मुकाबले में नतीजा चेज करने वाली टीम के फेवर में रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 9 T20I में से 8 मैच चेज करने वाली टीम जीती है.

  • 21 Sep 2025 10:17 AM (IST)

    सैमसन और पंड्या इस उपलब्धि के करीब

    Ind vs Pak Live Score: संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. सैमसन जहां 83 रन और बनाते T20I में भारत के लिए 1000 रन बनाने वाले 12वें खिलाड़ी बन सकते हैं. वहीं हार्दिक पंड्या 100 T20I विकेट लेने से 4 कदम दूर हैं.

  • 21 Sep 2025 10:12 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित 11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

India vs Pakistan Live Score, Asia Cup 2025, Todays Match Latest Updates: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रहे हैं. इस बार मुकाबला सुपर-4 का है. ये इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा मैच होगा. इससे पहले ग्रुप स्टेज पर पहली बार ये दोनों टीमें टकराईं थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था. भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला भी दुबई में है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये 15वां T20 मुकाबला होगा. इससे पहले खेले 14 T20 में भारत का पलड़ा 11-3 से पाकिस्तान पर भारी है. बात अगर T20 एशिया कप की करें तो यहां अब तक खेले 4 मैचों में 2-2 से रिकॉर्ड बराबर हैं. वहीं वनडे फॉर्मेट भी मिलाकर भारत और पाकिस्तान एशिया कप के इतिहास में अब तक 20 बार भिड़े हैं, जिसमें 11 बार भारत जीता है, जबकि 6 बार पाकिस्तान जीता है. वहीं 3 मुकाबले दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहे हैं.

Published On - Sep 21,2025 10:11 AM IST