India vs West Indies Live Score, 1st Test, Day1: वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट कर टीम इंडिया करने चली लंच, कुलदीप ने की सिराज-बुमराह की पार्टी जॉइन
भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने पहले दिन लंच तक 5 विकेट पर 90 रन बनाए हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
Ind vs WI Live Score: लंच तक वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट
अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन के खेल में भारत ने वेस्टइंडीज की आधी टीम को लंच तक समेट दिया है. लंच तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 90 रन बनाए. वेस्टइंडीज का 5वां विकेट शे होप के तौर पर गिरा, जिन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया. इसके साथ कुलदीप भी विकेट लेने वाले सिराज और बुमराह के क्लब में शामिल हो गए.
-
India vs West Indies: होप और चेज पर दारोमदार
वेस्टइंडीज की मौजूदा टेस्ट टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर हैं, जिनके कंधे पर टीम को सिराज के दिए जख्मों से उबारने का दारोमदार है. कप्तान चेज के पास 53 टेस्ट का अनुभव है तो होप ने 42 टेस्ट खेले हैं.
-
Ind vs WI Live Score: सिराज का कहर जारी
मोहम्मद सिराज गेंद से गजब के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनकी गेंदबाजी का आलम ऐसा है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए विकेट पर पांव जमाना मुश्किल हो रहा है. पहले दिन का पहला सेशन ही चल रहा है और उसमें पहली पारी में वेस्टइंडीज के टॉप के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, जिसमें से 3 सिराज ने आउट किए हैं
-
India vs West Indies: सिराज ने लिया किंग का विकेट
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड वाले अपने फॉर्म को भारतीय जमीन पर भी बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज का आगाज बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने तेजनारायण चंद्रपॉल के बाद ब्रेंडन किंग का विकेट लेकर वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर के 3 में से 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.
-
India vs West Indies Live Score: बुमराह-सिराज के आगे ओपनर्स ढेर
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में निपट गई. अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 20 रन पर उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. तेजनारायण चंद्रपॉल खाता नहीं खोल सके और उन्हें सिराज ने निपटाया. जबकि जॉन कैंपबेल को 8 रन के निजी स्कोर पर बुमराह ने आउट किया.
-
India vs West Indies: वेस्टइंडीज को पहला झटका
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिर चुका है. ये झटका उसे तेजनारायण चंद्रपॉल के तौर पर लगा, जो खाता भी नहीं खोल सके. उन्हें सिराज ने आउट किया.
-
Ind vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. उसकी ओर से बल्लेबाजी का आगाज करने तेजनारायण चंद्रपॉल और कैंपबेल की नई ओपनिंग जोड़ी उतरी है. पारी के पहले ओवर में लेग बाइ से 4 रन बने.
-
India vs West Indies: ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ध्रुव जुरैल, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रेंडन किंग, शे होप , रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जायडन सील्स
-
India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज के नाम रहा टॉस
वेस्टंइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की पहले गेंदबाजी है. अहमदाबाद में ये लगातार चौथा टेस्ट है, जिसमें टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
-
India vs West Indies: साल 2000 से घर में भारत का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने साल 2000 से अब तक घरेलू मैदान पर खेली 79 प्रतिशत सीरीज जीती है. ये किसी भी टीम के मुकाबले घर में बेस्ट रिकॉर्ड है. 2000 से अब तक भारत ने 33 सीरीज खेले हैं, जिसमें सिर्फ 4 हारे हैं.
-
India vs West Indies Live Score: दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची
भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहले टेस्ट मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच 9 बजे टॉस होगा.
-
Ind vs WI Live Score: 15 साल बाद होगा ऐसा
भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट 2010 के बाद घरेलू जमीन पर खेला जाने वाला पहला ऐसा टेस्ट मैच होगा, जिसमें अश्विन नहीं होंगे. अश्विन ने अपने डेब्यू से लेकर रिटायरमेंट तक घरेलू जमीन पर टीम इंडिया के खेले सभी 65 टेस्ट में शिरकत किया है.
-
India vs West Indies: पहली बार होगा ऐसा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद में है. ऐसा पहली बार है जब अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिटायरमेंट के बाद घरेलू जमीन पर कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
-
India vs West Indies Live Score: कितने बजे से शुरू होगा टेस्ट?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच सुबह के साढ़े 9 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे होगा.
India vs West Indies Live Score, 1st Test Match at Ahmedabad, Day 1 Latest Updates: एशिया कप 2025 का खिताब डिफेंड करने के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन पर है, जहां उसके सामने रेड बॉल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की चुनौती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत के साथ ही भारत के घरेलू सीजन का भी आगाज हो रहा है. 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में है.
भारत vs वेस्टइंडीज, अहमदाबाद में पहला टेस्ट
अहमदाबाद में टेस्ट खेलने को लेकर शुभमन गिल काफी उत्साहित दिखे. गिल ने कहा कि उन्होंने यहां सिर्फ T20 क्रिकेट ही ज्यादा खेला है. टेस्ट मैच खेलना एक अलग अनुभव रहेगा. उन्होंने अहमदाबाद की पिच के मिजाज को लेकर कहा कि पिछली बार जब हम यहां खेले थे तो काली मिट्टी की पिच थी. लेकिन, इस बार टेस्ट लाल मिट्टी की बनी पिच पर है. उन्होंने कहा कि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि पिच अगले 5 दिन तक कैसा बर्ताव करती है.
Published On - Oct 02,2025 8:01 AM IST



