India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup: जेमिमा भी आउट, आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी

India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup: जेमिमा भी आउट, आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी

India vs Pakistan, Women Cricket World Cup 2025: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया ने इस मैच में एक बदलाव किया क्योंकि पिछले मैच की स्टार अमनजोत कौर चोट के कारण बाहर हो गईं.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 05 Oct 2025 05:59 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Updates: जेमिमा भी आउट

    35वें ओवर में टीम इंडिया ने 5वां विकेट भी गंवा दिया है और जेमिमा की पारी का अंत हो गया है. स्पिनर नशरा संधू ने उन्हें LBW आउट किया. जेमिमा ने 32 रन बनाए.

  • 05 Oct 2025 05:49 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Updates: रोकना पड़ा मैच

    कोलंबो में मैच को अचानक बीच में ही रोकना पड़ गया क्योंकि कीड़ों और मक्खियों का अटैक हो गया. इसके चलते अंपायरों ने दोनों टीम को बाहर भेजा और फिर कुछ देर के लिए स्टेडियम में कीड़े-मकोड़े भगाने वाला धुआं छोड़ा गया. करीब 15 मिनट तक मैच में रुकावट रही.

  • 05 Oct 2025 05:37 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live Score: चौथा विकेट गिरा

    पाकिस्तान ने भारत कौ चौथा झटका दिया है और काफी देर से टिकी हुई हरलीन देओल (46) अर्धशतक से पहले ही आउट हो गईं. उन्हें शमीम ने आउट किया.

  • 05 Oct 2025 05:00 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live Score: नोबॉल ने जेमिमा को बचाया

    टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है क्योंकि जेमिमा रॉड्रिग्ज को जीवनदान मिल गया है. 27वें ओवर में पेसर डायना बेग ने जेमिमा को कैच आउट करवा दिया लेकिन तभी अंपायर ने इसे नोबॉल घोषित कर दिया और जेमिमा बच गईं. फिर फ्रीहिट पर उन्होंने चौका जमा दिया.

  • 05 Oct 2025 04:51 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live Score: हरमनप्रीत भी आउट

    पाकिस्तान ने भारत को तीसरा झटका दिया है और इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर (19) पवेलियन लौट गईं. पेसर डायना बेग ने ये विकेट लिया.

  • 05 Oct 2025 04:39 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live Score: पूरे हुए 100 रन

    शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया संभलती हुई दिख रही है और 23 ओवर में टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल मिलकर एक साझेदारी जमा रही हैं.

  • 05 Oct 2025 04:10 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live: दूसरा विकेट गिरा

    टीम इंडिया ने जल्द ही दूसरा विकेट भी गंवा दिया है और ओपनर प्रतिका रावल (31) भी पवेलियन लौट गई हैं. उन्हें 15वें ओवर में स्पिनर सादिया इकबाल ने बोल्ड किया.

  • 05 Oct 2025 03:47 PM (IST)

    IND-W vs PAK-W Live: स्मृति मंधाना आउट

    भारत को पहला झटका लग गया है और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (23) लगातार दूसरे मैच में फेल हो गई हैं. 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने LBW आउट किया.

  • 05 Oct 2025 03:38 PM (IST)

    India W vs Pakistan W Live Score: स्मृति मंधाना की धीमी शुरुआत

    पाकिस्तान के खिलफ टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने धीमी शुरुआत की है. उनके बल्ले से तेजी से रन नहीं निकल रहे हैं.

  • 05 Oct 2025 03:25 PM (IST)

    Ind W vs Pak W Live Score: पाकिस्तानी महिला टीम विकेट को तरसी

    आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के छठे मैच में भारतीय महिला टीम ने सधी शुरुआत की है. इस दौरान पाकिस्तान महिला टीम की गेंदबाज विकेट के लिए तरस गई हैं.

  • 05 Oct 2025 03:17 PM (IST)

    Ind vs Pak World Cup Live Score: प्रतिका रावल की तेज बल्लेबाजी

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने तेज शुरुआत की है. उन्होंने डायना बेग के एक ओवर में लगातार 3 चौके जड़े.

  • 05 Oct 2025 03:11 PM (IST)

    India W vs Pakistan W Live Score: टीम इंडिया की तेज शुरुआत

    महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने तेज शुरुआत की है. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल तेजी से रन बटोर रही हैं.

  • 05 Oct 2025 03:05 PM (IST)

    Ind W vs Pak W Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

    महिला वनडे वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावत और स्मृति मंधाना मौजूद हैं.

  • 05 Oct 2025 02:56 PM (IST)

    IND W vs PAK W: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत की प्लेइंग XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

  • 05 Oct 2025 02:38 PM (IST)

    Ind W vs Pak W: भारत की पहले बल्लेबाजी

    पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी.

  • 05 Oct 2025 02:18 PM (IST)

    IND vs PAK: थोड़ी देर में होगा टॉस

    भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में वॉर्म-अप कर रही हैं. कुछ ही देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए आने वाली हैं. टॉस इस मैच में काफी अहम रहेगा, क्योंकि बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

  • 05 Oct 2025 01:56 PM (IST)

    Ind W vs Pak W: स्मृति मंधाना का चलेगा बल्ला?

    स्मृति मंधाना के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. शुरुआती मुकाबले में वह श्रीलंका के खिलाफ 10 गेंदों पर 8 रन ही बना सकी थीं. ऐसे में उनकी नजर एक दमदार वापसी पर रहने वाली है.

  • 05 Oct 2025 01:17 PM (IST)

    IND vs ENG: भारतीय टीम का दबदबा

    वनडे में भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं. इसमें भारतीय टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें सभी मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है.

  • 05 Oct 2025 12:15 PM (IST)

    IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाएंगे खिलाड़ी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम आज कोलंबो में पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा नहीं अपनाएगी. इससे पहले दुबई में एशिया कप के दौरान पुरुष क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा ही किया था.

  • 05 Oct 2025 11:52 AM (IST)

    India Women Playing 11: संभावित प्लेइंग 11

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा.

  • 05 Oct 2025 11:35 AM (IST)

    World Cup: भारत के खाते में एक जीत

    महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक एक मैच खेला है और एक जीत के साथ उसके दो अंक हैं. वहीं पाकिस्तानी महिला टीम ने भी अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है.

  • 05 Oct 2025 11:33 AM (IST)

    India vs Pakistan: मैच पर बारिश का खतरा

    भारत-पाक मैच पर भी बारिश का खतरा बरकरार रहेगा. Accuweather.com के मुताबिक, कोलंबो में रविवार की सुबह काफी बारिश होगी. हालांकि दोपहर 1 बजे से बारिश की संभावना लगातार घटती रहेगी और रात 12 बजे तक किसी भी तरह की बारिश की आशंका बेहद कम है.

  • 05 Oct 2025 11:29 AM (IST)

    Ind W vs Pak W: भारत-पाकिस्तान मैच

    भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा.

India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लीग राउंड में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है. दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. भारतीय महिला टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है. उसने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया था. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच हारकर आई है.

भारतीय महिला टीम का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में अभी तक कुल 11 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी में भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की है. इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है और चारों ही बार भारत ने बाजी मारी है. पिछली बार 2022 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा था. यानी पुरुषों क्रिकेट की तरह महिला क्रिकेट में भी भारतीय टीम हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ी है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास.

Published On - Oct 05,2025 11:28 AM IST