India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup: स्मृति मंधाना फिर फेल, पहला विकेट गिरा
India vs Pakistan, Women Cricket World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
-
IND-W vs PAK-W Live: स्मृति मंधाना आउट
भारत को पहला झटका लग गया है और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (23) लगातार दूसरे मैच में फेल हो गई हैं. 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने LBW आउट किया.
-
India W vs Pakistan W Live Score: स्मृति मंधाना की धीमी शुरुआत
पाकिस्तान के खिलफ टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने धीमी शुरुआत की है. उनके बल्ले से तेजी से रन नहीं निकल रहे हैं.
-
Ind W vs Pak W Live Score: पाकिस्तानी महिला टीम विकेट को तरसी
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के छठे मैच में भारतीय महिला टीम ने सधी शुरुआत की है. इस दौरान पाकिस्तान महिला टीम की गेंदबाज विकेट के लिए तरस गई हैं.
-
Ind vs Pak World Cup Live Score: प्रतिका रावल की तेज बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने तेज शुरुआत की है. उन्होंने डायना बेग के एक ओवर में लगातार 3 चौके जड़े.
-
India W vs Pakistan W Live Score: टीम इंडिया की तेज शुरुआत
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने तेज शुरुआत की है. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल तेजी से रन बटोर रही हैं.
-
Ind W vs Pak W Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
महिला वनडे वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावत और स्मृति मंधाना मौजूद हैं.
-
IND W vs PAK W: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
-
Ind W vs Pak W: भारत की पहले बल्लेबाजी
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी.
-
IND vs PAK: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में वॉर्म-अप कर रही हैं. कुछ ही देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए आने वाली हैं. टॉस इस मैच में काफी अहम रहेगा, क्योंकि बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
-
Ind W vs Pak W: स्मृति मंधाना का चलेगा बल्ला?
स्मृति मंधाना के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. शुरुआती मुकाबले में वह श्रीलंका के खिलाफ 10 गेंदों पर 8 रन ही बना सकी थीं. ऐसे में उनकी नजर एक दमदार वापसी पर रहने वाली है.
-
IND vs ENG: भारतीय टीम का दबदबा
वनडे में भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं. इसमें भारतीय टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें सभी मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है.
-
IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाएंगे खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम आज कोलंबो में पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा नहीं अपनाएगी. इससे पहले दुबई में एशिया कप के दौरान पुरुष क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा ही किया था.
-
India Women Playing 11: संभावित प्लेइंग 11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा.
-
World Cup: भारत के खाते में एक जीत
महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक एक मैच खेला है और एक जीत के साथ उसके दो अंक हैं. वहीं पाकिस्तानी महिला टीम ने भी अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है.
-
India vs Pakistan: मैच पर बारिश का खतरा
भारत-पाक मैच पर भी बारिश का खतरा बरकरार रहेगा. Accuweather.com के मुताबिक, कोलंबो में रविवार की सुबह काफी बारिश होगी. हालांकि दोपहर 1 बजे से बारिश की संभावना लगातार घटती रहेगी और रात 12 बजे तक किसी भी तरह की बारिश की आशंका बेहद कम है.
-
Ind W vs Pak W: भारत-पाकिस्तान मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा.
India Women vs Pakistan Women Live Score, Cricket World Cup 2025 Updates: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लीग राउंड में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है. दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. भारतीय महिला टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है. उसने श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया था. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच हारकर आई है.
भारतीय महिला टीम का दबदबा
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट में अभी तक कुल 11 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी में भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की है. इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है और चारों ही बार भारत ने बाजी मारी है. पिछली बार 2022 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा था. यानी पुरुषों क्रिकेट की तरह महिला क्रिकेट में भी भारतीय टीम हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ी है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी.
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास.
Published On - Oct 05,2025 11:28 AM IST



