Border 2: ‘बॉर्डर 2’ को 2 बार देखेंगे केएल राहुल, लेकिन अहान शेट्टी के सामने रखी ऐसी शर्त

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ को 2 बार देखेंगे केएल राहुल, लेकिन अहान शेट्टी के सामने रखी ऐसी शर्त

KL Rahul on Border 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड भी चल रहा है. इस ट्रेंड में अब इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने भी एंट्री कर ली है और अहान शेट्टी के सामने एक शर्त रख दी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

KL Rahul on Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसे लेकर काफी बज बना हुआ है. इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड भी चल रहा है, जिसमें यूजर्स किसी वीडियो या पोस्ट पर कमेंट कर अपनी शर्त बता रहे हैं. ये ट्रेंड इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि इसमें केएल राहुल ने भी एंट्री मार ली है.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक ऐसा ट्रेंड चल रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी किसी वीडियो या पोस्ट पर अलग-अलग शर्तिया कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि “अगर मेरा फेवरेट स्टार कमेंट करेगा तो मैं फिल्म दो बार देखूंगा”, तो कोई कुछ और शर्त रख रहा है. इसी ट्रेंड के बीच अब केएल राहुल ने भी एक वीडियो पर पोस्ट करते हुए अहान शेट्टी के सामने एक शर्त रख दी है.

केएल राहुल ने रखी शर्त

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “अगर अहान शेट्टी इस वीडियो पर कमेंट करते हैं, तो मैं बॉर्डर 2 दो बार देखूंगा.” केएल राहुल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है और इसपर फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें – बॉर्डर 2 की सुनामी, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम! एडवांस बुकिंग से रिकॉर्ड तोड़ेंगे सनी देओल?

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul