EXCLUSIVE: 20 लाख रुपये का क्या करेंगी Indian Idol 16 Winner ज्योतिर्मयी नायक? किया खुलासा, फेवरेट जज का नाम भी बताया

EXCLUSIVE: 20 लाख रुपये का क्या करेंगी Indian Idol 16 Winner ज्योतिर्मयी नायक? किया खुलासा, फेवरेट जज का नाम भी बताया

Indian Idol 16 Winner Exclusive: इंडियन आइडल 16 विनर ज्योतिर्मयी नायक ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में जीत का मूल मंत्र, प्राइज मनी का प्लान और श्रेया घोशाल से जुड़ा स्पेशल बॉन्ड के बारे में बात की.

Indian Idol 16 Winner Exclusive: सोनी टीवी के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ को अपनी नई सुरों की मलिका मिल चुकी है. ओडिशा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी सुरीली आवाज से पूरे देश का दिल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस शानदार और सुरीली जीत के बाद टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में ज्योतिर्मयी में अपनी म्यूजिकल जर्नी, स्ट्रगल, प्राइज मनी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की.

सवाल: इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहला रिएक्शन क्या था? इस जीत का श्रेय आप किसे देना चाहेंगी?

ज्योतिर्मयी का जवाब: सच कहूं तो मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई थी. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं उस मोमेंट पर रोऊं या हंसूं! यह मेरे लिए बहुत बड़ा और गर्व का पल है. महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार है कि मेरी सालों की मेहनत रंग लाई और आज यह ट्रॉफी मेरे हाथों में है.

क्रेडिट की बात करें, तो सबसे पहले इस मौका का शुक्रिया, जो मुझे मिला है, फिर चैनल, फ्रीमेंटल टीम, आनंद सर, अनन्या दी, सबको जो मुझे यहां तक लेकर आए. और मेरे मम्मी-पापा जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है. और मेरे प्यारे दर्शकों को जिन्होंने मुझे इतना सारा भर-भरके वोट्स दिया है.

सवाल: ओडिशा और वहां के कल्चर का आपके सिंगिंग करियर में कितना योगदान रहा है?

ज्योतिर्मयी का जवाब: मैं ओडिशा से हूं और हमारे राज्य का कल्चर बेहद रिच है. रंगाबती जैसे पारंपरिक लोकगीत और हमारी सांस्कृतिक विरासत ने मुझे बचपन से ही इंस्पायर किया है. जब मैं अपने होमटाउन गई थी, तब करीब 40 हजार बच्चे और फैंस मेरा स्वागत करने पहुंचे थे. वो पल मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकती.

सवाल: आप एक इंजीनियर भी हैं, फिर सिंगिंग और पढ़ाई को कैसे मैनेज किया?

ज्योतिर्मयी का जवाब: एजुकेशन आपको लाइफ में बहुत कॉन्फिडेंस देती है और मल्टीटास्किंग सिखाती है. मैं हमेशा से एक अच्छी स्टूडेंट रही हूं. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद मैंने म्यूजिक थेरेपी की पढ़ाई की. मेरा मानना है कि अगर आप अपने पैशन को लेकर सीरियस हैं, तो पढ़ाई और म्यूजिक दोनों को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है.

सवाल: म्यूजिक थेरेपी के बारे में बताइए, सुना है आपने कैंसर मरीजों की भी मदद की है?

ज्योतिर्मयी का जवाब: हां, म्यूजिक थेरेपी का मतलब संगीत के जरिए इंसानों को हील करना होता है. मैंने म्यूजिक के माध्यम से कैंसर पेशेंट्स को ट्रीट किया है. संगीत से मरीजों को बहुत मेंटल पीस और दिमागी ताकत मिलती है. ये प्रेग्नेंट लेडीज और छोटे बच्चों के मानसिक विकास पर भी बहुत पॉजिटिव असर डालता है.

सवाल: आपका इंडियन आइडल के तीनों जजों में से फेवरेट जज कौनसा था?

ज्योतिर्मयी का जवाब: मुझे लगता है श्रेया मैम! श्रेया घोशाल मैम मेरी सबसे ज्यादा फेवरेट जज हैं, क्योंकि उन्हें मैं भगवान जैसा मानती हूं. और उनसे मुझे बहुत सारा प्यार मिला है, मेरे लिए श्रेया मैम सिर्फ मेरी मेंटर नहीं हैं, उनके गाने सुनकर ही मैं बड़ी हुई हूं. जब मैं पहली बार उनके सामने गा रही थी, तो मेरा सपना पूरा हुआ था. उन्होंने ऑडिशन में मुझे मेरे ‘पिंक फ्रॉक’ वाले लुक से पहचाना था, जो मेरे लिए बहुत स्पेशल मेमोरी है.

सवाल: इंडियन आइडल के मंच पर आना हर किसी का सपना होता है. आप तक पहुंचने और ट्रॉफी जीतने का आपका वो कौन सा मूल मंत्र है, जिससे नए सिंगर्स इंस्पायर हो सकें?

ज्योतिर्मयी का जवाब: देखिए, मेरी जर्नी बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं थी. जो लोग मुझे शुरुआत से फॉलो कर रहे हैं, वे जानते हैं कि मेरे इस सफर में कई उतार-चढ़ाव आए. लेकिन एक चीज जो मैंने हमेशा पकड़े रखी, वो थी कभी हार न मानने की ज़िद और डिटरमिनेशन! शो के दौरान मुझे सपोर्ट करने वाले कई लोग थे जो कहते थे कि ‘ज्योति, तुम यह कर सकती हो.’ खासतौर पर मेरा ‘थिएटर राउंड’ मेरे लिए बहुत स्पेशल था. उस दिन मुझे अपनों से हिम्मत मिली कि जब मैंने इतना मुश्किल राउंड पार कर लिया, तो आगे का सफर तय क्यों नहीं कर सकती? बस इसी सोच और अटूट इरादे के साथ मैं आगे बढ़ती गई और आज इंडियन आइडल की ट्रॉफी मेरे हाथों में है.

सवाल: शो से मिली प्राइज मनी का क्या करेंगी? ज्योतिर्मयी:

ज्योतिर्मयी का जवाब: मैंने पैसों को लेकर अभी कुछ प्लान नहीं किया है. मेरे पापा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, तो पैसों का सारा हिसाब-किताब वही संभालेंगे. बस मेरा एक छोटा सा सपना है कि मैं इन पैसों से अपने लिए एक खुद का घर खरीद सकूं.

सवाल: फैंस के लिए कोई खास मैसेज?

ज्योतिर्मयी का जवाब: मैं बस यही कहना चाहूंगी कि ‘इंडियन आइडल’ एक ऐसा शानदार मंच है जो देश के कोने-कोने से बेहतरीन टैलेंट को सामने लाता है. मुझे बेहद खुशी है कि इस मंच पर मुझे अपना हुनर दिखाने का इतना बड़ा मौका मिला और आज मैं आप सभी के प्यार की बदौलत बतौर विनर यहाँ खड़ी हूँ. मेरे इस पूरे सफर में मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया!

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More