भारत के बारे में ट्रंप के आपत्तिजनक कमेंट पर ईरानी दूतावास का पलटवार, कहा- बकवास छोड़ कभी इंडिया आकर देखो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर विवाद बढ़ गया है. ईरान के मुंबई मिशन ने उन्हें कल्चरल डिटॉक्स की सलाह दी, जबकि भारत ने बयान को गलत और अनुचित बताया. यह मामाला सामने आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों पर असर की चर्चा शुरू हो गई है.
ईरान के मुंबई स्थित मिशन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने भारत और चीन को हेलहोल (बहुत खराब जगह) कहा था. इसके जवाब में ईरान के मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर ट्रंप को कल्चरल डिटॉक्स लेने की सलाह दी. ईरानी मिशन ने लिखा, शायद ट्रंप को एकतरफा कल्चरल डिटॉक्स पर भेज देना चाहिए, इससे शायद बेवजह की बकवास कम हो जाए. कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना. इस पोस्ट के साथ महाराष्ट्र की सुंदर तस्वीरें भी साझा की.
Maybe someone should book a one-way cultural detox for Mr. #Trump, it might just reduce the random bakwaas



