Rajpal Yadav ही नहीं, Jackie Shroff भी हो गए थे कंगाल, कटरीना-अमिताभ की फिल्म ने किया था बर्बाद!

Rajpal Yadav ही नहीं, Jackie Shroff भी हो गए थे कंगाल, कटरीना-अमिताभ की फिल्म ने किया था बर्बाद!

Jackie Shroff Movie: चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे राजपाल यादव आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं. एक फिल्म के कारण उनकी ऐसी हालत हुई है. जैकी श्रॉफ भी एक फिल्म के कारण गहरे कर्ज में डूब गए थे और कर्ज चुकाने के लिए उन्हें अपने घर का फर्नीचर भी बेचना पड़ा था.

Jackie Shroff: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और वो उसे चुका नहीं पाए. बाद में उन्होंने चेक दिए, लेकिन वो बाउंस हो गए. इस मामले में अब वो जेल की सलाखों के पीछे हैं. मामला कोर्ट में है और कई सितारे अब उनकी मदद को आगे आ रहे हैं.

वैसे आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में ये पहला मौका नहीं है जब कोई कलाकार खूब शोहरत और खूब दौलत कमाने के बाद ऐसे हालातों का सामना कर रहा हो. राजपाल जैसी हालत सालों पहले दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की भी हो गई थी. एक फिल्म के चक्कर में वो दो दशक पहले दिवालिया हो चुके थे. उन्हें कर्ज चुकाने के लिए अपने घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने और ज्यादा काम किया था.

फिल्म के डूबने से बिगड़े हालात

जैकी श्रॉफ आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स होने के साथ-साथ काफी दौलतमंद अभिनेताओं में भी गिने जाते हैं. एक्टर बनने से पहले वो मुंबई में चॉल में रहा करते थे. 1983 में उन्होंने फिल्म ‘हीरो’ से बतौर एक्टर अपना डेब्यू किया था. पहली ही पिक्चर से उन्हें बड़ी पहचान मिल गई थी. फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

जैकी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और इंडस्ट्री में बड़े एक्टर के रूप में खुद को साबित कर लिया था. साल 2003 में वो फिल्म ‘बूम’ में नजर आए थे. फिल्म का हिस्सा अमिताभ बच्चन, गुलश ग्रोवर और कटरीना कैफ जैसे कलाकार भी थे. ये कटरीना की डेब्यू फिल्म थी. इस पर जैकी और उनकी पत्नी ने पैसे लगाए थे, हालांकि फिल्म बुरी तरह पिट गई थी और वो कर्ज में चले गए थे.

बेचना पड़ा था घर का फर्नीचर

जैकी पर काफी कर्ज था और उन्होंने लोगों के पैसे चुकाने के लिए तेजी से और ज्यादा मेहनत के साथ काम किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि काम में ये चीजें ऊपर नीचे होती रहती हैं. वहीं उनके बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने एक इंटव्यू में बताया था कि उन्हें अपने घर का फर्नीचर भी बेचना पड़ा था और घर से बेड भी चला गया था. तब वो फर्श पर सोने के लिए मजबूर हुए थे.