SA20 Auction: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को किसी ने नहीं खरीदा, इन 6 खिलाड़ियों को लगा झटका

SA20 Auction: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को किसी ने नहीं खरीदा, इन 6 खिलाड़ियों को लगा झटका

SA20 Auction: SA20 2025-26 के ऑक्शन में कई बडे़ नाम अनसोल्ड रह गए. इसमें साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद ICC का खिताब दिलाने वाले तेम्बा बावुमा का नाम भी शामिल है. इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी अनसोल्ड रह गए.

साउथ अफ्रीका को 27 साल के बाद ICC का खिताब दिलाने वाले कप्तान तेम्बा बावुमा SA20 2025-26 के ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब जीतने वाले बावुमा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, जबकि वो पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान बावुमा पिछले सीजन में भी केवल एक ही मैच खेल पाए थे. वो अभी तक इस लीग में केवल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17.00 की औसत से केवल 85 रन बनाए हैं. (Photo-PTI)

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली को भी SA20 ऑक्शन में किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है. IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले मोईन अली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. शायद इसी वजह से वो इस लीग में अनसोल्ड रह गए. मोईन अली इस समय CPL 2025 में खेल रहे हैं. (Photo-PTI)

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय भी SA20 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए. द हंड्रेड 2025 में सदर्न ब्रेव की ओर से खेलने वाले जेसन रॉय को खरीदने को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. वो द हंड्रेड 2025 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्होंने 8 मैचों में 28.28 की औसत से केवल 198 रन बनाए थे. इसमें एक फिफ्टी शामिल थी. (Photo-Screenshot/Instagram)

अफगानिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है. गुरबाज इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. पिछले 10 T20I मैचों में वो केवल 132 रन ही बना पाए हैं. इसके अलावा IPL 2025 में KKR की ओर से खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में केवल 74 रन ही बना पाए थे. SA 20 का पिछला सीजन में उनके लिए कुछ खास नहीं रहा और वो प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 25.16 की औसत से केवल 151 रन ही बना पाए थे. इसमें एक फिफ्टी शामिल थी. (Photo-PTI)