Guess Who: कभी था TV एक्टर, अब है भारत का टॉप सुपरस्टार, दे चुका 1200 करोड़ी फिल्म
Guess Who: इस एक्टर का सफर थिएटर से शुरू हुआ था. एक प्ले में बलराम की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने टीवी से एक्टिंग डेब्यू किया था. जबकि आज वो सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में शामिल है. उन्होंने देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है.
Guess Who: ये स्टार अब भारतीय सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शमिल है, जबकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी. इससे पहले वो बैक स्टेज वर्कर के रूप में काम करते थे. हालांकि अब उनके नाम 1200 करोड़ी फिल्म दर्ज है. अपनी दो फिल्मों के जरिए वो न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी धूम मचाने में कामयाब हुए थे. उनकी आने वाली फिल्मों का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
यश के पिता का नाम अरुण कुमार और मां का नाम पुष्पा है. उन्होंने अपने बेटे का नाम नवीन कुमार गौड़ा रखा था, लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर यश रख लिया था.
ये बात यश के बहुत कम ही फैंस जानते होंगे कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. थिएटर के दिनों में एक प्ले में बलराम की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने 'उत्तरायण' सीरियल से डेब्यू किया था.
इसके बाद यश ने साल 2005 में धारावाहिक 'नंदगोकुला' में काम किया था. इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस राधिका पंडित नजर आई थीं, जिनसे उन्होंने आगे जाकर शादी कर ली थी.



