Kartik Aaryan: ‘नागजिला’ छोड़, कश्मीर में कार्तिक आर्यन ने किस फिल्म की शूटिंग की? फिर थामा इस डायरेक्टर का हाथ!
Kartik Aaryan Next Film: कार्तिक आर्यन इस वक्त दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. पहली श्रीलीला के साथ, जिसे अनुराग बसु ने बनाया है. अबतक रिलीज डेट अटकी हुई है. जबकि, दूसरी है 'नागजिला', जिसका काम अबतक कंप्लीट नहीं किया गया है. इसी बीच कार्तिक आर्यन कश्मीर जाकर पहले शेड्यूल की शूटिंग कर आए हैं. पर किस फिल्म का एक्टर ने शूट किया है. आखिर किस फिल्म के लिए वो कश्मीर गए थे और किस डायरेक्टर का हाथ थाम लिया है. जानिए अगली बड़ी फिल्म का सबसे बड़ा अपडेट
Kartik Aaryan Next Film: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी, पर जैसी उम्मीद थी पिक्चर वैसा बिजनेस नहीं कर पाई. अभी उनके खाते में दो और फिल्में हैं, एक अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा. जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक साथ नजर आने वाले हैं. पर क्यों फिल्म की रिलीज डेट अटकी हुई है, अबतक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. खैर, जल्द ही ‘नागजिला’ में भी दिखाई देने वाले हैं. जिस फिल्म का काम जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा. लेकिन अब बड़ा सवाल है कि इस फिल्म को अधूरा छोड़कर कार्तिक कश्मीर में कौन सी फिल्म का काम करने लग गए? क्या फिर इस बड़े डायरेक्टर से हाथ मिला लिया है?
दरअसल कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन पिछली फिल्म ने थोड़ा माहौल हल्का कर दिया. हाल ही में जानकारी मिली कि कार्तिक ने कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम इलाके में शूटिंग की है. इसी के साथ ही अगली फिल्म का पहला शेड्यूल भी जल्दी ही पूरा कर चुके हैं. अब वो क्रिएचर कॉमेडी ‘नागजिला’ की बची हुई शूटिंग पूरी करने के लिए लौट गए हैं. लेकिन कौन वो डायरेक्टर, जिसके लिए कार्तिक आर्यन ने इतना बड़ा फैसला कर लिया?
कार्तिक ने किस डायरेक्टर का थामा हाथ?
हाल ही में इंडस्ट्री ट्रैकर और फैन पेज पर एक तस्वीर छाई हुई है. जो दिखाता है कि कार्तिक इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ गए हैं. जिसके लिए वो फिलहाल डेट्स दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कार्तिक जल्द ही मार्च में कबीर खान की फिल्म का काम शुरू कर देंगे. जी हां, उन्होंने फिर उनसे हाथ मिला लिया है, इससे पहले ‘चंदू चैंपियन’ में भी उनके साथ ही काम कर रहे थे. फिलहाल कबीर खान की फिल्म का पहला शेड्यूल एक्टर ने कश्मीर में कंप्लीट कर लिया है. अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. हालांकि, अबतक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हो पाया है.
Its a WRAP for the first schedule!



