King Update: शाहरुख खान की ‘किंग’ से आया बड़ा अपडेट, 19 साल बाद साथ नजर आएंगे रानी मुखर्जी-अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का करीब दो दशक बाद रियूनियन देखने को मिलने जा रहा है.
Shah Rukh Khan King Update: बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2026 बेहद खास है. एक तो दो साल के गैप के बाद वे किंग फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्टर इस फिल्म के जरिए ही अपनी बेटी सुहाना को भी लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म को लेकर शाहरुख खान को काफी उम्मीदें भी होंगी. क्योंकि इसके पहले उनकी 3 फिल्में साल 2023 में आई थीं जिनकी सक्सेस ने ना सिर्फ उनके करियर में चार चांद लगा लिए थे बल्कि उनकी इन 3 फिल्मों के जरिए ही बॉलीवुड को नया जीवनदान मिला था.
अब दुनियाभर के फैंस की नजरें किंग फिल्म पर ही टिकी हैं. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म की कास्ट काफी इंटरेस्टिंग है और अब इसमें एक बड़ा अपडेट भी जुड़ गया है. इस फिल्म के जरिए ही अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.
किंग की कास्ट पर अपडेट
रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन किंग फिल्म में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं. लेकिन इस बात की कोई भी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है. अगर ऐसा होता है तो साल 2007 में आई फिल्म लागा चुनरी में दाग के बाद दोनों का रियूनियन एक बार फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. ऐसा 19 साल बाद होगा. इसके अलावा दोनों कलाकार 2006 में कभी अलविदा ना कहना, 2005 में बंटी और बबली, 2004 में युवा और साल 2001 में बस इतना सा ख्वाब है फिल्म में साथ काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?
किंग की कास्ट में कौन होगा?
किंग की बात करें तो इसका निर्देशन शाहरुख खान संग 1000 करोड़ी फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद करने जा रहे हैं. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का किरदार एक नेगेटिव रोल हो सकता है. वहीं फिल्म में वे रानी मुखर्जी के रोल के साथ रोमांटिक किरदार प्ले करते नजर आ सकते हैं. कास्ट की बात करें तो इसके अलावा फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, अनिल कपूर और अभय वर्मा भी नजर आएंगे.




