नीम करोली बाबा-साई बाबा के बाद अब ‘खाटू श्याम’ पर बनने जा रही मूवी, फैंस को मिली एक और माइथोलॉजिकल फिल्म की सौगात

नीम करोली बाबा-साई बाबा के बाद अब ‘खाटू श्याम’ पर बनने जा रही मूवी, फैंस को मिली एक और माइथोलॉजिकल फिल्म की सौगात

अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्मों में अब खाटू श्याम जी का भी नाम जुड़ गया है. उनपर फिल्म बनने की अनाउंसमेंट कर दी गई है. हाल ही में साई बाबा पर भी एक फिल्म बनने की अनाउंसमेंट की गई.

मौजूदा दौर में माइथोलॉजिकल फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. पहले महावतार नरसिम्हा का कमाल दुनियाभर में देखने को मिला. अब नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश का करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है. वहीं हाल ही में ये अनाउंसमेंट की गई की आध्यात्मिक फकीर साई बाबा पर फिल्म बनने जा रही है. इस बात को अभी ज्यादा समय बीता ही नहीं था कि हाल के दिनों में दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध रहे खाटू श्याम जी पर भी फिल्म बनने जा रही है. इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग ये जानकारी साझा की है. फिल्म को लेकर शुरुआती डिटेल्स साझा कर दी गई हैं और खाटू श्याम बाबा की एक एनिमेटड मोशन पिक्चर भी शेयर की गई है.

तरण आदर्श ने ये खास जानकारी साझा करते हुए लिखा- ‘खाटू श्याम जी पर डिवोशनल फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है जिसे अबुनदंतिया एंटरटेनमेंट पार्टनर्स विद सिलेक्ट मीडिया के बैनर तले बनाया जाएगा. इसका टाइटल ‘हरए का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ रखा गया है. करोड़ों भक्तों द्वारा श्याम बाबा के नाम से फेमस खाटू श्याम जी पर फिल्म आने जा रही है जो उनके जीवन से जुड़ी पवित्र और दिलेर कहानियों को दर्शाती है. इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि खाटू श्याम जी की ब्लेसिंग्स से कैसे करोड़ों श्रद्धालुओं को दिशा और सामर्थ्य मिलता है.’

‘विक्रम मल्होत्रा ने इसके लिए अबुनदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले रजनीश खनूजा संग एक फीचर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज की जाएगी. इसके अलावा प्रोडक्शन, डायरेक्टर और कास्ट से जुड़ी आगे की डिटेल्स बाद में बताई जाएंगी.’ बता दें कि अभी हाल ही में साई बाबा पर भी फिल्म बनने की चर्चा तेज हो गई है. इसमें संजय मिश्रा का लीड एक्टर के तौर पर फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?

हनुमान अंश ने कितने कमाए?

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है और सभी को चौंका दिया है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज का एक महीना पूरा कर लिया है और 150 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. साथ ही 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से भी एक बन गई है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More