Nupur Sanon Wedding: दिशा पाटनी से मोनी रॉय तक… कृति सेनन की बहन नुपूर की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारें, देखें तस्वीरें

Nupur Sanon Wedding: दिशा पाटनी से मोनी रॉय तक… कृति सेनन की बहन नुपूर की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारें, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी को लेकर उदयपुर में जश्न का माहौल है. इस मौके पर कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड से लेकर दिशा पाटनी तक, कई सेलेब्स उदयपुर पहुंच चुके हैं.

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन उदयपुर में शादी कर रहे हैं. दोनों 11 जनवरी को सात फेरे लेंगे. शादी के पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. बीते दिनों संगीत और हल्दी सेरेमनी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इन प्री-वेडिंग फंक्शन में कृति सेनन ने अपने डांस से महफिल लूट ली.

कबीर बहिया के अलावा, बेस्ट फ्रेंड मोनी रॉय और दिशा पाटनी भी नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर उदयपुर से क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं.

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो एक ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेस पहने नजर आईं. इन तस्वीरों में दिशा कमाल लग रही थीं. दिशा की ये तस्वीरें उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस की हैं, जहां नुपूर और स्टेबिन शादी कर रहे हैं.

इनके अलावा, मोनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें वो दिशा पाटनी के साथ नजर आ रही हैं. स्टोरी पर मोनी ने लिखा - Hey Bestie. वहीं, इसके अगली फोटो में मोनी रॉय ने दिशा के साथ मिरर सेल्फी शेयर की.