Aneet Padda: MHCU की अगली फिल्म का इंतजार होगा खत्म, मार्च से ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग करेंगी अनीत
Aneet Padda New Film: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अबतक हर एक फिल्म सक्सेस रही है. अब लोग इस यूनिवर्स की अगली फिल्म शक्ति शालिनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में सैयारा स्टार अनीत पड्डा होने वाली हैं. अब वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं.
बॉलीवुड में इस वक्त किसी एक प्रोडक्शन हाउस का सबसे ज्यादा बोलबाला है
मैडॉक के इस यूनिवर्स में अब 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'भेड़िया', 'मुंज्या' और 'थामा' जैसी फिल्में आ चुकी हैं.
अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म में सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जिसके बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी रूट कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर एक और अपडेट आया है.
खबरें हैं कि फिल्म में अनीत के साथ एक्टर विशाल जेठवा नजर आने वाले हैं. विशाल को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
अनीत सैयारा के बाद से रातोंरात स्टार बन चुकी हैं. इस यूनिवर्स में अनीत की ये पहली फिल्म है.
फिल्म जनवरी में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन प्रेपरेशन के लिए टाइम लिया गया.
फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करने वाले हैं. आदित्य इस यूनिवर्स का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इससे पहले मुंज्या को डायरेक्ट किया था.
इस यूनिवर्स में 'शक्ति शालिनी' के अलावा 'स्त्री 3', 'मुंज्या 2', 'भेड़िया 2' और 'चामुंडा जैसी फिल्में आने वाली हैं.



