महाराष्ट्र: विधानसभा में रमी खेलने वाले मंत्री मणिकराव कोकाटे का विभाग बदला, अब इस मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र: विधानसभा में रमी खेलने वाले मंत्री मणिकराव कोकाटे का विभाग बदला, अब इस मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा में रमी खेलने वाले कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदल दिया गया है. अब उन्हें क्रीडा और युवक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में शासन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. कृषि मंत्रालय अब एनसीपी के ही दत्ता भरने संभालेंगे. इससे पहले वो खेल मंत्रालय संभाल रहे थे.