कब तक खत्म होगी 1400 करोड़ में बन रही वाराणसी फिल्म की शूटिंग? आखिरी शेड्यूल पर आया अपडेट
महेश बाबू और एस एस राजामौली की 1400 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म पर अपडेट आया है. इस फिल्म की शूटिंग अब अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल कब खत्म होगा.
Mahesh Babu Varanasi Shooting Update: एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म वाराणसी की शूटिंग जारी है. लंबे वक्त से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है. अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग होनी बची है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महेश बाबू की इस फिल्म की कितनी शूटिंग बाकी है और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कबसे शुरू होगा.
वाराणसी फिल्म के ज्यादातर सीरियस और लेंथी पार्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली गई है. फिल्म के बस कुछ सीन्स ही अब शूट होने के लिए बचे हैं. वहीं ये फिल्म 1400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही है और इससे जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी चीज का पूरा खयाल रखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म पर क्या लेटेस्ट अपडेट है.
कहां शूट होगा वाराणसी का आखिरी शेड्यूल?
वाराणसी फिल्म के आखिरी शेड्यूल की बात करें तो इसकी शूटिंग जल्द ही रामोजी फिल्म सिटी में शुरू की जाएगी. फिलहाल राजामौली ने सारे जरूरी सीन्स की शूटिंग पूरी कर ली है. ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि राजामौली ने बड़ी प्लानिंग और सोचे-समझे शेड्यूल्स के साथ ही अब तक फिल्म की शूटिंग की है. ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 तक फिल्म के सभी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो जाएगा. मौजूदा समय में फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2026 रखी गई है.
वाराणसी फिल्म में महेश बाबू का लीड रोल होगा वहीं दूसरी तरफ इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड विलेन के रोल में दिखेंगे. फिल्म के अब तक के जो ग्लिम्प्स आए हैं उन्हें जनता का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म वक्त पर रिलीज होती है या फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- TV की दुनिया में छाने को तैयार अजय देवगन, क्राइम शो के होस्ट बन करने जा रहे डेब्यू
लगातार 5वीं ब्लॉकबस्टर को तैयार राजामौली!
एस एस राजामौली ऐसे डायरेक्टर्स में से एक हैं जिनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिलता आया है. उनकी कोई भी फिल्म अब तक फ्लॉप नहीं हुई है. वहीं उनकी तो पिछली 4 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं. इसमें एगा, बाहुबली, बाहुबली 2 और आर आर आर जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं. ऐसे में अब अगर वाराणसी भी ब्लॉकबस्टर होती है तो ये बैक-टू-बैक उनकी 5वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी.




