Marathi Film Records: ये हैं मराठी सिनेमा के इतिहास की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक में तो सचिन तेंदुलकर भी थे

Marathi Film Records: ये हैं मराठी सिनेमा के इतिहास की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक में तो सचिन तेंदुलकर भी थे

Top 5 Marathi Movies: साउथ फिल्मों ने तो पिछले कुछ सालों में अपनी कमाई से चौंकाया ही है साथ ही इस फहरिश्त में मराठी सिनेमा की भी फिल्मों का नाम शामिल है. साल 2026 ही मराठी सिनेमा के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है. इस साल मराठी सिनेमा की 2 ऐसी फिल्में आई हैं जिन्होंने अपनी कमाई से माहौल बना दिया है. आइए जानते हैं कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई वाली 5 फिल्में कौन सी हैं.

5 Marathi Movies Box Office Collection: एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में बनीं जिन्होंने अपनी कमाई का दम दिखाया. फिर प्रभास की बाहुबली 2 फिल्म के बाद से ट्रेंड बदल गया और बॉक्स ऑफिस के मैदान में साउथ की फिल्में हिंदी मूवीज पर हावी होने लगीं. अब आलम ये है कि कोई भी छोटे स्टार की भी साउथ फिल्म कम बजट में बनकर कमाल का कलेक्शन कर के दिखा ले जा रही है. चाहें तेलुगू फिल्म हो, तमिल हो, मलयालम हो या फिर कन्नड़. इन सभी फिल्मों ने कमाई के मामले में पिछले कुछ सालों में ऐतिहसिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इस लिस्ट में अब मराठी फिल्मों का भी जिक्र होना शुरू हो गया है. पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि मराठी फिल्मों ने धमाकेदार कलेक्शन किया है और लोगों को इंप्रेस किया है.

साल 2026 भी मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक रिवॉल्यूशनरी ईयर माना जा सकता है. इस साल दो फिल्में ऐसी रिलीज हुई हैं जिन्होंने सिनेमाघरों में भूचाल ला दिया है. इसमें सबसे पहला नंबर है रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का. इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है. हालांकि अगर इसके अनुमानित बजट के हिसाब से देखो तो फिल्म जरा सी हल्की लग सकती है. लेकिन अगर कमाई और जनता तक फिल्म की रीच की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है. साथ ही ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ ही ये कमाल करने वाली पहली मराठी फिल्म भी बन गई. इसी के साथ फिल्म ने आने वाली फिल्मों के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं.

2026 में 2 मराठी फिल्मों ने बनाया माहौल

साल 2026 में अब तक मराठी सिनेमा की दो फिल्में ऐसी हैं जो रिलीज की गई हैं. और दोनों ही फिल्में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. जहां एक तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का बढ़िया कलेक्शन देखने को मिला वहीं कम बजट में बनी फिल्म देऊल बंद 2 फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कलेक्शन के साथ ही काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया और सभी को चौंका दिया. राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने डीसेंट कलेक्शन किया है और फिल्म हिट रही है. अब इसका थिएट्रिकल रन खत्म हो चुका है और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म में दस्तक देगी. फिल्म की स्ट्रीमिंग जुलाई तक की जा सकती है.

वहीं दूसरी तरफ देऊल बंद 2 की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन लाजवाब रहा और ये फिल्म भी मराठी सिनेमा को ऊंचे मुकाम तक लेकर जा रही है. इसकी भी थिएट्रिकल रन अभी जारी है और फिल्म अंतिम पड़ाव की ओर है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 10 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है लेकिन इसके मुकाबले फिल्म ने करीब 9 गुना ज्यादा कमाई कर के दिखाई. अब ये फिल्म मराठी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 82 करोड़ से 87 करोड़ रुपये के बीच में कमाई कर ली है. ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म का फाइनल रन कितना रहता है.

ये भी पढे़ं- Bhojpuri Actress Rinku Ghosh: रवि किशन-मनोज तिवारी के साथ किया काम, 9 साल इंडस्ट्री से गायब रहीं, जानें अब किस हाल में हैं एक्ट्रेस

सचिन की इस फिल्म का भी नाम

टॉप 5 मराठी फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 5वें नंबर पर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक डॉक्युमेंट्री फिल्म सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स का नाम शामिल है. 2017 में आई इस फिल्म ने 76-77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और सफल साबित हुई थी. चौथे नंबर पर 2026 में आई देऊल बंद 2 का नाम है. इस फिल्म ने 87 करोड़ कमा लिए हैं और अब अपने फाइनल रन की ओर है. वहीं तीसरे नंबर पर बाईपन भारी देवा फिल्म का नाम है जो साल 2023 में आई थी. इस फिल्म ने 92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. दूसरे नंबर पर साल 2016 में आई फिल्म सैराट का नंबर है. ये फिल्म बड़ी हिट रही थी और इसे काफी पसंद किया गया था. वहीं रितेश देशमुख की राजा शिवाजी फिल्म 130 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More