दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग घायल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हम दूसरी और तीसरी मंजिल में प्रवेश नहीं कर सकते. जब हम प्रवेश करने में सक्षम होंगे, तब देखेंगे कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में मंगलवार की शाम एक फैक्ट्री में आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना की सूचना देर शाम करीब 7.25 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक परिसर से मिली.

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. गर्ग ने बताया कि आग पर काबू के लिए 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. डिवीजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल के मुताबिक, फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर छपाई का काम होता था. इस फैक्ट्री में प्लास्टिक और कपड़ों पर छपाई का काम होता है.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

यहां के लोगों ने हमें बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हम दूसरी और तीसरी मंजिल में प्रवेश नहीं कर सकते. जब हम प्रवेश करने में सक्षम होंगे, तब देखेंगे कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.