20 में से 16 गेंदें डॉट… बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा ये गेंदबाज, फिर भी नहीं टूटा रिकॉर्ड
द हंड्रेड 2025 के 21वें मैच में वेल्श फायर की टीम का सामना साउदर्न ब्रेव से हुआ. इस मैच में न्यूजीलैंड के एक तेज गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की और 20 में से 16 गेंदें डॉट फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया.
द हंड्रेड 2025 के 21वें मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने साउदर्न ब्रेव के खिलाफ एक ऐतिहासिक स्पेल फेंका. कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हेनरी ने 20 गेंदों के स्पेल में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दिया. उन्होंने इस मैच में कुल 16 गेंदें डॉट फेंकी, यानी बल्लेबाज उनकी सिर्फ 4 गेंदों पर ही रन बटोर सके. इसी के साथ मैट हेनरी ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे किफायती स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी
इस मुकाबले में हेनरी ने 20 गेंदों में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट झटके, जिसमें 16 डॉट गेंदें शामिल रहीं. जिसने वेल्श फायर को साउदर्न ब्रेव के खिलाफ मुकाबले में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. टॉस जीतकर वेल्श फायर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और मैट हेनरी ने अपनी शुरुआती गेंदों से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. उनकी सटीक लाइन और लेंथ ने वेल्श फायर के बल्लेबाजों को बांधे रखा. हेनरी ने अपने 20 गेंदों के स्पेल में केवल 5 रन दिए, जिसमें एक वाइड और एक बाई का रन शामिल रहा.
An exceptional start for Welsh Fire!



