12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर ने बिखेरे खूबसूरती के जलवे, पेस्टल साड़ी में ढाया कहर, छा गईं तस्वीरें
फिल्मों में आपनी सादगी से फैंस को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो पेस्टल शेड की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
- Medha Shankr Photo: ’12 फेल’ फिल्म की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मेधा शंकर ने हल्के पेस्टल शेड की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद हसीन दिख रही हैं. उनका ये सादगी भरा लुक फैंस को दीवाना बना रहा है.
- मेधा के स्टाइल और लुक्स के अलावा उनकी फिल्मों को लेकर बात करें तो, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद मेधा ने साल 2019 में आई ब्रिटिश सीरीज ‘बीचम हाउस’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
- साल 2021 में वो फिल्म ‘शादीस्थान’ में नजर आईं. उसके बाद मेधा ने ‘दिल बेकरार’ और ‘मैक्स, मिन एंड मवजाकी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. हालांकि, मेधा को असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म ‘12वीं फेल’ से मिली.
- मेधा एक्टर अविनाश तिवारी के साथ फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2′ में नजर आई थीं, जो कि 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई. वहीं पिछली बार वो ‘मैक्स, मिन एंड म्याउज़ाकी’ में दिखाई दीं थीं और ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
- मेधा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. खासकर कॉमेडियन समय रैना के साथ उनके नाम को लेकर पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि मेधा और समय दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है.









