Box Office: मिडिल ईस्ट में ईद पर इन 5 फिल्मों ने मचाया गदर, क्या यश की ‘टॉक्सिक’ के पीछे हटने से बिगड़ा पूरा खेल?

Box Office: मिडिल ईस्ट में ईद पर इन 5 फिल्मों ने मचाया गदर, क्या यश की ‘टॉक्सिक’ के पीछे हटने से बिगड़ा पूरा खेल?

Toxic Postponed: खाड़ी देशों में भारतीय सितारों की लोकप्रियता बढ़ती लोकप्रियता ने कमाई के नए मानक तय किए हैं. शाहरुख खान के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर मोहनलाल के चौंकाने वाले आंकड़ों तक, मिडिल ईस्ट में होने वाला बॉक्स ऑफिस बिजनेस अब फिल्म की सफलता का पैमाना बन चुका है. यही वजह है कि शायद कन्नड़ सुपरस्टार यश ने इस बड़े मार्केट को सुरक्षित रखने के लिए 'टॉक्सिक' पोस्टपोन करने का फैसला लिया.

Toxic Postponed: भारतीय सिनेमा के लिए मिडिल ईस्ट का बाजार अब किसी ‘बोनस’ से कम नहीं रहा, खासकर ईद के मौके पर. इस साल की यानी 2026 की ईद पर भी तमाम नजरे जमी थीं सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ पर, जिसे खाड़ी देशों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन, फिलहाल वहां के हालातों को देखकर मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाया दिया है. इस पर चर्चा करने से पहले उन 5 भारतीय फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्हें मिडिल ईस्ट के बॉक्स ऑफिस की ‘लॉटरी’ लग गई थी.

1. जवान – $17.70 मिलियन (करीब ₹148 करोड़) : शाहरुख खान की इस फिल्म ने मिडिल ईस्ट में वो कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय फिल्म नहीं कर पाई. साल 2023 में रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर जवान ने दुबई, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. शाहरुख के डबल रोल और जबरदस्त एक्शन ने वहां के इंडियंस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी थिएटर खींच लिया.

Shah Rukh Khan 06 03 2026 1280 720

2. पठान – $14.20 मिलियन (करीब ₹119 करोड़)

शाहरुख खान की इस कमबैक फिल्म ने भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों में सुनामी ला दी थी. 2023 की शुरुआत में आई इस फिल्म ने मिडिल ईस्ट के सिनेमाघरों को महीनों तक गुलजार रखा. रॉ अफसरों की दुनिया और ‘किंग खान’ का चार्म वहां के दर्शकों के सिर चढ़कर बोला, जिससे फिल्म ने $14 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया.

3. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – $10.31 मिलियन (करीब ₹86 करोड़)

तेलुगु सिनेमा की इस ग्रैंड फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई थी, मिडिल ईस्ट में भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा. साल 2017 में जब यह फिल्म आई, तब इसने खाड़ी देशों में साउथ इंडियन फिल्मों के लिए एक बहुत बड़ा दरवाजा खोल दिया. ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए पूरा मिडिल ईस्ट सिनेमाघरों में उमड़ पड़ा था.

4. L2: एम्पुरान – $9.71 मिलियन (करीब ₹81 करोड़)

2025 में रिलीज हुई मोहनलाल की इस फिल्म ने सबको चौंका दिया. मलयालम सिनेमा का मिडिल ईस्ट में हमेशा से मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन ‘एम्पुरान’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इस फिल्म की सफलता ने ये साबित कर दिया कि खाड़ी देशों में अब कंटेंट ही किंग है.

Prabhas 06 03 2026 1280 720

5. बजरंगी भाईजान – $9.45 मिलियन (करीब ₹79 करोड़)

साल 2015 की ईद पर रिलीज हुई ये फिल्म आज भी मिडिल ईस्ट के दर्शकों की पसंदीदा है. सलमान खान की मासूमियत और भारत-पाकिस्तान के बीच की इमोशनल कहानी ने खाड़ी देशों में रहने वाले करोड़ों भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों का दिल जीत लिया था. ये फिल्म आज भी वहां की ‘ईद लेजेंड’ मानी जाती है.

‘टॉक्सिक’ का पीछे हटना: मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर अनुमान था कि ये फिल्म खाड़ी देशों में शाहरुख खान के ‘जवान’ वाले रिकॉर्ड को कड़ी टक्कर देगी. लेकिन, मिडिल ईस्ट में फिलहाल चल रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण वहां का सिनेमा बिजनेस थोड़ा ठंडा पड़ा है. यश जानते हैं कि उनकी फिल्म एक ‘ग्लोबल ब्रांड’ है, इसलिए वो इसे सबसे अच्छे समय पर ही रिलीज करना चाहते हैं.

Salman Khan 06 03 2025 1280 720 Pic Jpg

हमारी फिल्मों के बढ़ते हुए क्रेज के चलते भारतीय सिनेमा के लिए मिडिल ईस्ट का बाजार अब सिर्फ एक विदेशी इलाका नहीं, बल्कि ओवरसीज में बॉक्स ऑफिस कमाई का मुख्य जरिया बन चुका है. ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का ईद से हटना भले ही फैंस को निराश कर गया हो, लेकिन बिजनेस के लिहाज से ये कदम एक ‘लंबी रेस का घोड़ा’ साबित हो सकता है.