Munawar Faruqui: 25 दिन तक सब क्यों रहे चुप? सेलेब्स पर मुनव्वर फारूकी ने उठाए सवाल
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारुकी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. अब कॉमेडियन ने सेलेब्स पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 25 दिन तक छात्रों के मुद्दे पर सब चुप क्यों थें?
Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने NEET प्रदर्शन के बीच सेलिब्रिटीज़ की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि जब छात्र पिछले 25 दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी आवाज़ उठाने की कीमत चुका रहे थे, तब ज्यादातर बड़े सितारे खामोश रहे. मुनव्वर का मानना है कि किसी भी मुद्दे पर तब बोलना चाहिए, जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो, न कि तब जब माहौल सुरक्षित हो जाए.
मुनव्वर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री के बयान और जनता का रुख बदलने के बाद कई सेलिब्रिटीज़ अचानक अपनी राय रखने लगे, जो निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि अगर प्रभावशाली लोगों ने पहले ही छात्रों का समर्थन किया होता, तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते.
ये भी पढ़ें: King की रिलीज से पहले लंदन में फैमिली टाइम बिताते दिखे शाहरुख खान, गौरी-सुहाना संग वायरल हुईं PHOTOS
मुनव्वऱ ने सेलेब्स की चुप्पी पर उठाए सवाल
मुनव्वर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह निराशाजनक है कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज़ को अपनी आवाज़ तब मिली, जब प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर बात की और जनता का रुख बदल गया. अगर किसी मुद्दे पर स्टैंड लेना है, तो बिना डरे लेना चाहिए, न कि तब जब बोलना सुरक्षित हो जाए. दबाव या पब्लिक ओपिनियन देखकर दिया गया समर्थन बहादुरी नहीं, बल्कि सुविधा है.” उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रभावशाली लोग पहले ही इस मुद्दे पर बोलते, तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते.
Jai Hind



