Ramayan: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के सिर्फ प्रमोशंस में मेकर्स ने उड़ा दिए इतने करोड़? जानकर उड़ जाएंगे होश
Ramayan: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का 24 जुलाई को ट्रेलर आने वाला था, लेकिन मेकर्स ने आखिरी वक्त पर कंफर्म किया कि वो बाद में फिल्म का ट्रेलर लाएंगे. 4000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बन रही इस पिक्चर के प्रमोशंस बड़े लेवल पर हो रहे हैं. जिसके लिए मेकर्स ने अलग से बजट रखा है. जानिए प्रमोशंस पर कितने उड़ा दिए?
Ramayan: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है रणबीर कपूर की ‘रामायण’. जिसे नमित मल्होत्रा 4000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से बना रहे हैं. साथ ही नितेश तिवारी फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म में जहां रणबीर कपूर श्री राम के किरदार में दिखेंगे, तो दूसरी ओर यश रावण के रोल में हैं. 24 जुलाई का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि पिक्चर का ट्रेलर लाने का मेकर्स ने ऐलान किया था. लेकिन कुछ वक्त पहले ही बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन किया जा रहा है. जिसने फैन्स को काफी नाराज भी कर दिया है. खैर, इस वक्त मेकर्स बड़े लेवल पर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं अकेले प्रमोशंस के लिए उन्होंने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा निकालकर रखे हैं.
रणबीर कपूर की ‘रामायण‘ के अबतक दो एसेट सामने आ चुके हैं. जहां सबसे पहले फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो आया था. लेकिन जैसे ही रामा ग्लिम्प्स आए, तो लोग और गुस्सा हो गए. उनका कहना था कि इसमें कहीं पर भी इंडियन टच नहीं है. साथ ही अब ट्रेलर के इंतजार में हैं, जिसकी नई रिलीज डेट की जानकारी फिलहाल नहीं है. इसी बीच 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सोनी पिक्चर्स सिर्फ इंटरनेशनल प्रमोशन पर ही 235 करोड़ रुपये खर्च करने वाला है. इस बजट में भारत में कई फिल्में बन जाती हैं, जितना प्रमोशन का बजट रखा गया है.
‘रामायण’ के प्रमोशन पर कितना खर्चा?
यह तो आप जानते ही होंगे कि ‘सोनी पिक्चर्स’ ने ‘रामायण’ के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं, जो कि सबसे बड़े स्टूडियोज में से एक है. अब यही स्टूडियो इस फिल्म को दुनिया भर में बड़े लेवल पर रिलीज करने की प्लानिंग में है. अब क्योंकि यह एक बड़े बजट की पिक्चर है, जिसे 4000 करोड़ रुपये में तैयार किया जा रहा है. तो नई रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है. कहा जा रहा है कि सिर्फ इंटरनेशनल प्रमोशन पर ही सोनी पिक्चर्स वाले 235 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं. जबकि फिल्म बनाने वाले यानी मेकर्स इसमें 140 करोड़ रुपये और लगाएंगे, जो कि उनकी तरफ से हिस्सा होगा.
अब रामायण के इंटरनेशनल प्रमोशन पर सोनी पिक्चर्स वाले और मेकर्स मिलकर जितना पैसा लगा रहे हैं, वो टोटल 375 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन जाएगा. दरअसल फिल्म को बहुत बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, तो यह बजट भी छोटा लगता है. लेकिन 280 करोड़ में तो धुरंधर के दोनों पार्ट्स बनकर तैयार हो गए थे. खैर, बताते चलें कि रामायण का म्यूजिक ए.आर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है.




