Mumait Khan: मुन्नाभाई MBBS के गाने ने बनाया स्टार, 15 दिन कोमा में रहीं… अब किस हाल में हैं ‘देख ले’ गर्ल मुमैत खान?
फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के 'देख ले' गाने ने एक्ट्रेस मुमैत खान को रातों-रात स्टार बना दिया था, जिसके बाद लोग उन्हें 'देख ले गर्ल' नाम से जानने लगे. उनका करियर पीक पर था, लेकिन तभी एक्ट्रेस एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं और अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं.
हिंदी फिल्मों में आपने ये लाइन जरूर सुनी होगी- मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूर-ए-खुदा होता है. किस्मत को चाहे कितनी भी चुनौती मिल जाए, आखिरकार वो अपना रास्ता बना ही लेती है. कई मायनों में ये लाइन मुमैत खान पर एकदम सही बैठती है. मुमैत खान वही एक्ट्रेस हैं, जिन्हें लोग मुन्ना भाई MBBS की "देख ले" गर्ल के नाम से जानते हैं.
मुमैत खान के पिता पाकिस्तानी थे और मां साउथ इंडियन. मुमैत ने अपना ज्यादातर बचपन मुंबई में बिताया. लेकिन शहर की चकाचौंध के पीछे, उनका परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा था. उनके माता-पिता ने उनपर काम करने के लिए कभी दबाव नहीं डाला. लेकिन मुमैत खुद अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहती थीं.
सिर्फ 13 साल की उम्र में मुमैत खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम शुरू किया. उन्हें महीने के 1500 रुपये मिलते थे, जिससे उनका घर चलता था. मुमैत स्कूल पैदल जाती थीं, ताकी डेढ़ रुपये बच जाएं. मुमैत चार बहनें थीं और पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाई, क्योंकि काम की जरूरत थी. यहीं से उनका सफर शुरू हुआ.
मुमैत खान ने करियर की शुरुआत 2002 में की. लेकिन असली ब्रेक 2003 में मुन्ना भाई के गाने 'देख ले' से मिला. इस गाने के रिलीज होते ही लोग उनके दीवाने हो गए और 18 साल की उम्र में वो सेंसेशन बन गईं. इसके बाद हिंदी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में आइटम नंबर किए.
इस हादसे ने मुमैत खान की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. काम छूट गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. सात साल तक बेड पर रहने वाली मुमैत अब हैदराबाद में मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 'WeLyke Academy' चला रही हैं. 40 साल की उम्र में भी मुमैत खान सिंगल हैं और अपने इंस्टीट्यूट पर फोकस कर रही हैं.



