Famous Nepali Actress: नेपाल की टॉप 5 एक्ट्रेस, जो खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

Famous Nepali Actress: नेपाल की टॉप 5 एक्ट्रेस, जो खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं टक्कर

Top Nepali Actress: नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां का सिनेमा भले ही छोटा क्यों न हो, लेकिन काफी मशहूर है. नेपाली इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं.

नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री काफी छोटी है, लेकिन फिर भी नेपाली कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे नेपाल की उन टॉप 5 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती से सबको कायल किया हुआ है. ये नेपाली हसीनाएं खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को भी मात देती हैं.

Aditi Budhathoki: अदिति बुधाथोकी नेपाल की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. अदिति अपने फैशन सेंस और फिटनेस के लिए मशहूर हैं. अदिति के इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अदिति ने 'क्री' फिल्म से नेपाली सिनेमा में कदम रखा था.

Shrinkhala Khatiwada: श्रृंखला खतिवड़ा नेपाली की पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ एक बेहतरीन मॉडल भी हैं. साल 2018 में श्रृंखला ने मिस नेपाल वर्ल्ड का ख‍िताब जीता था. यहीं से उनको फेम मिलना शुरू हुआ था.

Swastima Khadka: स्वस्तिमा खड्का ने काफी कम उम्र में ही नेपाली इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल कर ली थी. उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म 'हॉस्टल रिटर्न्स' से नेपाली सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने 'बुलबुल' और 'दिमाग खराब' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है.