Nora Fatehi Birthday: कभी 10 लोगों संग फ्लैट में रहती थीं नोरा फतेही, अब मिनटों के कमाती हैं करोड़ों, जानें नेटवर्थ

Nora Fatehi Birthday: कभी 10 लोगों संग फ्लैट में रहती थीं नोरा फतेही, अब मिनटों के कमाती हैं करोड़ों, जानें नेटवर्थ

Nora Fatehi Birthday Special: अपने लटकों-झटकों से लाखों दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही आज 34 साल की हो चुकी हैं. सालों पहले कनाडा छोड़कर भारत आईं नोरा ने अपने डांस के दम पर खूब शोहरत के साथ ही अच्छी-खासी दौलत भी कमाई है.

Nora Fatehi Birthday Special: डांस के साथ ही अपनी एक्टिंग के लिए भी मशहूर हो चुकीं नोरा फतेही आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. कम उम्र में ही भारत में अपना करियर बनाने के लिए नोरा ने अपना देश छोड़ दिया था. मुंबई में शुरुआती वक्त में वो 10 लोगों के साथ एक फ्लैट में रहती थीं, लेकिन अब वो करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन बन चुकी हैं.

नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल के दिनों में ही उनकी डांस के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई थी. अपने घर में भी वो डांस की प्रैक्टिस किया करती थीं.

नोरा ने कनाडा के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी. आगे की पढ़ाई के लिए एक्ट्रेस ने टोरंटों की यॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन डांस में करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

करीब 11 साल पहले नोरा फतेही सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर भारत आ गई थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में वो मुंबई में 3 BHK के फ्लैट में 10 लड़कियों के साथ रहा करती थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा एक आइटम नंबर के लिए 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं Sovrenn की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 70 करोड़ रुपये तक है.