1,500,000,000 व्यूज और नोरा फतेही को नहीं मिले थे एक भी रुपये, HIT गाने में Free में किया था काम
Nora Fatehi Hit Songs: नोरा फतेही का 'दिलबर' गाना काफी हिट हुआ था. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस गाने के लिए उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला था. इस बारे में उन्होंने खुद ही एक बार बताया था. श्रद्धा कपूर की एक फिल्म के लिए भी उन्होंने एक गाना फ्री में किया था.
Nora Fatehi Hit Songs: नोरा फतेही आज के समय बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं. वो अपनी बेहतरीन डांस के साथ-साथ एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. पर उन्हें इससे कुछ खास पहचान नहीं मिली थी.
पहला गाना है जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का दिलबर, जो काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था. आज के समय में यूट्यूब पर इस गाने पर 1.5 मिलियन यानी 150 करोड़ व्यूज हैं. इस गाने में उन्होंने खुद परफॉर्म तो किया ही था, साथ ही एक हफ्ते तक डांसर्स को ट्रेनिंग भी दी थी. इस गाने से नोरा को 'दिलबर्ल गर्ल' का टैग मिल गया था.
दूसरा गाना है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का कमरिया. ये गाना भी हिट था. पर इसमें उन्होंने फ्री में काम किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इन दो गानों के लिए उन्हें कोई भी पैसे नहीं दिए गए थे. उन्होंने फ्री में काम इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें खुद को साबित करना था.
नोरा ने कहा था कि उस समय उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने उस वक्त पैसे के लिए काम नहीं किया था. नोरा ने भले ही फ्री में काम किया था, लेकिन इन दोनों गानों से वो लोगों की नजरों में आ गई थीं. दिलबर गाने ने तो उन्हें हर तरफ फेमस कर दिया था. आज भी वो इस गाने के लिए जानी जाती हैं.



