Nora Fatehi Song Controversy: विवादित लिरिक्स पर बवाल के बाद यूट्यूब से हटाया गया नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर’

Nora Fatehi Song Controversy: विवादित लिरिक्स पर बवाल के बाद यूट्यूब से हटाया गया नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर’

Nora Fatehi Song: नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने सरके 'चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स को लेकर काफी हंगामा हो रहा है. तमाम लोग इस गाने के अश्लील बोल की आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद अब इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है.

Sarke Chunar Teri Sarke Nora Fatehi Song: अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना जब से रिलीज हुआ है, तभी से सुर्खियों में बना हुआ है और वजह है इसके अश्लील लिरिक्स. संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. इस गाने के अश्लील लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हो रहा है और तमाम लोग इसका विरोध कर रहे हैं. लगातार हो रही ट्रोलिंग के चलते अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद नोरा फतेही के गाने ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ को YouTube पर प्राइवेट कर दिया है. जैसे ही ये गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, कई यूजर्स ने इसके अश्लील-भद्दे बोल और विजुअल्स को लेकर मेकर्स को जमकर क्रिटिसाइज किया.

फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को रिलीज होने के साथ ही काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. गाने के बोल काफी अश्लील बताए जा रहे हैं, जिसे लेकर इंडस्ट्री के कई लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इसके खिलाफ सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भी भेजी गई है. बढ़ते बवाल को देखते हुए नोरा फतेही का ये गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है.

यूट्यूब से हटा नोरा फतेही का गाना

आइटम नंबर ‘सरके चुनर’ में नोरा फतेही घाघरा-चोली पहनकर डांस कर रही हैं. इस गाने का हुक स्टेप, जिसमें उनके पल्लू का इस्तेमाल किया गया है, ऑनलाइन खूब वायरल हुआ. खास तौर पर गाने के बोल और विजुअल्स को कई यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने इसे ‘विवादित’ बताया और मेकर्स पर ‘भड़काऊ विजुअल्स’ और ‘डबल मिनिंग’ बनाने के लिए जमकर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें – नोरा फतेही के जिस गाने की अश्लील लिरिक्स पर भड़के लोग, उसे लिखने वाले ने ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए लिखे 5 गाने

नोरा फतेही के अलावा, इस गाने में संजय दत्त भी नजर आए. गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं. हालांकि, गाना रिलीज होने के मुश्किल से एक दिन बाद ही मेकर्स ने वीडियो हटा दिया है. अब YouTube पर इस गाने के लिए ये मैसेज दिखाई दे रहा है, “वीडियो उपलब्ध नहीं है. ये वीडियो प्राइवेट है.”

लिरिक्स पर जमकर हुआ विवाद

इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले बोल के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी किया था. वहीं, सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी थी और इसे गीत-लेखन के क्षेत्र में “गिरावट की नई मिसाल” बताया था. क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर इस गाने का कड़ा विरोध किया था.