Shahid Kapoor Education: ‘ओ रोमियो’ स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं?
Shahid Kapoor Education: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में वो एक्शन अवतार में नजर आए हैं. इस बीच चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के इस टॉप स्टार ने एजुकेशन कहां तक हासिल की है.
Shahid Kapoor Education: शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार है. वो जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं तो छा जाते हैं. इन दिनों वो अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर छाए हुए हैं, जिसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी भी शाहिद के साथ इस फिल्म का हिस्सा हैं.
शाहिद कपूर ने चौथी क्लास तक दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से पढ़ाई की थी. वहीं उसके आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के राजहंस विद्यालय से की. शाहिद कपूर ने ग्रेजएशन तक पढ़ाई कर रखी है. उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री मुंबई के मीठाबाई कॉलेज से ली थी.
फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड से आने की वजह से शुरू ही शाहिद का झुकाव एक्टिंग की तरफ था. डांस पर भी उनका फोकस था. बतौर एक्टर डेब्यू करने से पहले उन्होंने 'ताल' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था. उन्होंने टीवी सीरियल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.
साल 2003 में उन्होंने बतौर एक्टर डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म 'इश्क विश्क' थी, जिसमें उनके साथ अमृता राव भी दिखी थीं. तीन साल के बाद साल 2006 में दोनों 'विवाह' नाम की फिल्म में साथ दिखे और हर तरफ फेमस हो गए. आज शाहिद की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है.



