Women’s World Cup 2025: पाकिस्तान ने कराया भारत का बड़ा फायदा, अब यहां होगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला

Women’s World Cup 2025: पाकिस्तान ने कराया भारत का बड़ा फायदा, अब यहां होगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला

पाकिस्तान की महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. उसके बाहर होते ही भारत को बड़ा फायदा हो गया. अब इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच भारत में ही होंगे.

Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत जब हुई तो फाइनल की जगह पक्की नहीं थी, लेकिन 21 अक्टूबर को जैसे ही साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, वैसे ही इस असमंजस से भी पर्दा उठ गया. पाकिस्तान की महिला टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही भारत को बड़ा फायदा करा गई. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.

क्या है पूरा मामला?

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. हालांकि इस टूर्नामेंट का मेजबान भारत है, लेकिन पाकिस्तान की वजह से श्रीलंका को सह मेजबान बनाया गया था. इसकी वजह से केवल एक सेमीफाइनल का ही वेन्यू फिक्स था. दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल कहां होगा? इसका फैसला पाकिस्तान की जीत पर निर्भर था, लेकिन अब ये टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इसकी वजह से अब दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भारत में ही होंगे. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो ये मुकाबले श्रीलंका में होते, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.