इमरान हाशमी की Awarapan 2 पर पाकिस्तानी सिंगर ने लुटाया प्यार, हुआ इमोशनल, कहा- मुझे सबकुछ मिल गया

इमरान हाशमी की Awarapan 2 पर पाकिस्तानी सिंगर ने लुटाया प्यार, हुआ इमोशनल, कहा- मुझे सबकुछ मिल गया

Emraan Hashmi Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता पर एक पाकिस्तानी सिंगर का रिएक्शन आया है. सिंगर ने इमरान और फिल्म की टीम को बधाई दी है.

Emraan Hashmi Awarapan 2: इमरान हाशमी इस समय अपनी फिल्म ‘आवारापन’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं. ये उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म है. अब इस पिक्चर की सफलता पर इमरान और फिल्म की टीम को पाकिस्तान से बधाई मिली है. एक पाकिस्तानी सिंगर ने इस पिक्चर की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है. वो सिंगर कोई और नहीं बल्कि मुस्तफा जाहिद ने.

मुस्तफा जाहिद वही सिंगर है, जिन्होंने साल 2007 की ‘आवारापन’ के लिए ‘तेरे मेरा रिश्ता पुराना’ और ‘तो फिर आओ’ गाना गाया था. फिल्म फ्लॉप थी, लेकिन गाना हिट था. मुस्तफा ने दूसरे पार्ट में गाने को आवाज नहीं दी है, लेकिन फिल्म देखने के बाद उन्होंने इस पिक्चर की सफलता पर रिएक्ट किया है. इंस्टाग्राम पर मुस्तफा ने सिनेमाघर से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. उनके पीछे ‘आवारापन 2’ का पोस्टर भी दिख रहा है.

मुस्तफा जाहिद ने क्या लिखा?

अपनी तस्वीर शेयर करते हुए मुस्तफा जाहिद ने लिखा, “लगभग दो दशक पहले ‘आवारापन‘ ने मुझे लाखों लोगों के दिलों में जगह दिलाई थी. जब मैं थिएटर में ‘आवारापन 2’ देख रहा था, तो लगा जैसे समय वहीं ठहर गया हो. फिल्म के शुरुआती मिनटों में ही मेरी जिंदगी के 19 साल मेरी आंखों के सामने से गुजर गए. इन 19 सालों में मैं इन गानों को हर स्टेज, हर शहर और हर कॉन्सर्ट में अपने साथ ले गया. जब सीक्वल को लेकर मेरे सॉन्ग के बारे में मुझसे बात की गई, तो नई आवाजों (नए सिंगर) को जगह देने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई. मैं हमेशा से मानता हूं कि जो मिला उसे वापस देना चाहिए और आने वाली नई चीजों के लिए रास्ता बनाना चाहिए. मैंने बस ये मांगा कि मुझे मेरे योगदान के लिए क्रेडिट मिले.”

View this post on Instagram

A post shared by