Pankaj Tripathi Birthday: 5 सितंबर अच्छा दिन होता है, बड़ा आदमी बनेगा… और इस तरह पंकज त्रिपाठी का D.O.B बदल गया

Pankaj Tripathi Birthday: 5 सितंबर अच्छा दिन होता है, बड़ा आदमी बनेगा… और इस तरह पंकज त्रिपाठी का D.O.B बदल गया

Pankaj Tripathi Birthday: पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर का ये असली बर्थ डेट नहीं है. जी हां, पंकज साल में दो बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं.

Pankaj Tripathi Birthday: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. आज उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और सबसे भरोसेमंद कलाकारों में होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंकज त्रिपाठी की जन्मतिथि को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है? दरअसल, पंकज त्रिपाठी साल में 1 नहीं बल्कि 2 बार अपना जन्मदिन मनाते हैं. इसके पीछे दिलचस्प किस्सा जुड़ा है, जिसके बारे में आपको बताने जा हैं.

वैसे तो पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है. लेकिन एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, उनका असली जन्म तारीख 5 सितंबर नहीं बल्कि 28 सितंबर है. 5 सितंबर का तारीख गलती से स्कूल डॉक्यूमेंट में डाली गई थी.

ये भी पढ़ें: Indias Got Latent 2: यूट्यूब पर छाया समय रैना का लेटेंट, 6.1 करोड़ लोगों ने देखा, Netflix पर नहीं मिले 10 लाख व्यूज

5 सितंबर कैसे पड़ी पंकज की बर्थ डेट

पंकज त्रिपाठी ने समदीश भाटिया के साथ बातचीत में खुलासा किया था उनका असली जन्मदिन 28 सितंबर को होता है. 5 सितंबर डॉक्यूमेंट्स के हिसाब से है. लेकिन एक्टर दोनों ही तारीखों पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. उन्होंने बताया था कि, पंकज के बड़े भाई उनका स्कूल में एडमिशन कराने गए थे. जब उनसे डॉक्यूमेंट्स में बर्थ डेट भरने को कहा तो उनके भाई को पकंज के जन्म का महीना सितंबर तो याद था. लेकिन तारीख भूल गए थे. ऐसे में स्कूल के टीजर ने ही उनकी मदद करते हुए उन्हें सलाह दी थी कि 5 सितंबर लिख दो. ये दिन बहुत अच्छा. ये बहुत बड़ा आदमी बनेगा और सच में पंकज के लिए ये दिन सच में बहुत अच्छा साबित हुआ. आज वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक हैं.

गांव से निकलकर ऐसे पहुंचे मुंबई नगरी

गांव से निकलकर मुंबई की फिल्मी दुनिया तक का उनका सफर आसान नहीं था. छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी ने धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग का ऐसा प्रभाव छोड़ा कि आज वह किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में हों, दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस और स्त्री जैसी फिल्मों और सीरीज में उनके किरदारों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है. ऐसे में उनकी बदली हुई जन्मतिथि उनके लिए वाकई सही ही साबित हुई है.

मिर्जापुर का भौकाल जारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिव्यू में भी कहा जा रहा है कि वेब सीरीज की तरह फिल्म में भी भौकाल जारी है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More