Who Is Akriti Agarwal: कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिसके साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ?

Who Is Akriti Agarwal: कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिसके साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी रोमांटिक तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस इस नई जोड़ी को लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई का ऐलान किया है. जैसे ही उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई.

सगाई की इन तस्वीरों के साथ पृथ्वी शॉ ने एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने आकृति को अपनी परफेक्ट इनिंग बताया. यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं.

बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक पब्लिक नहीं किया था. अब सगाई के बाद ये रिश्ता ऑफिशियल हो गया है और दोनों के नए सफर की शुरुआत हो चुके हैं.

आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा वह एक्टिंग की दुनिया से भी जुड़ी हुई हैं और कई प्रोजेक्ट्स तथा डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर लोग आकृति को उनके लाइफस्टाइल, फैशन टिप्स से जुड़ी जानकारी के लिए फॉलो करते हैं. सोशल मीडिया से अब आकृति फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. वो जल्द ही 'त्रिमुखी' फिल्म में नजर आने वाली हैं.

अब सगाई के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गए हैं. दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं और लोग उनके रिश्ते की केमिस्ट्री की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.