Priyanka Chopra: प्रेस टूर के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का एलिगेंट लुक वायरल, ऋतिक रोशन भी बोले- ‘द ब्लफ’ का इंतजार है

Priyanka Chopra: प्रेस टूर के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का एलिगेंट लुक वायरल, ऋतिक रोशन भी बोले- ‘द ब्लफ’ का इंतजार है

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने वाइन कलर ड्रेस में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस से लेकर ऋतिक रोशन तक, हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म The Bluff की स्क्रीनिंग के बाद खुद कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने ग्लैम और एलिगेंट लुक में अपनी शानदार पर्सनैलिटी दिखाई है.

इसी दौरान प्रियंका के इस नए पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें एक्ट्रेस एक अलग अंदाज में दिख रही हैं. लोग एक्ट्रेस के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं.

एक्ट्रेस के लुक की बात करें, तो उन्होंने वाइन कलर की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं दूसरे लुक में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है. इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि प्रेस टूर का दूसरा दिन. साथ ही उन्होंने लोगों के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया भी अदा किया है.

प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म The Bluff एक इंटरनेशनल थ्रिलर ड्रामा है, जो दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म का ट्र्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था, जो कि लोगों को खूब पसंद भी आया था.

फैंस के अलावा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा है कि वो 'द ब्लफ' का इंतजार कर रहे हैं. 'द ब्लफ' में प्रियंका जबरदस्त एक्शन करती दिखने वाली हैं.