Upcoming Film: पुष्पा 2 के 3 साल बाद वापसी करेंगे अल्लू अर्जुन, कब रिलीज होगी राका?
पुष्पा के दोनों पार्ट्स की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन अब राका को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए वे करीब 3 साल से भी ज्यादा अंतर के बाद सिनेमाघरों में वापसी करेंगे. इसकी रिलीज को लेकर अपडेट आया.
Allu Arjun Upcoming Movie: साउथ फिल्मों के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को लेकर अपडेट आया है. इसकी शूटिंग जारी है. इस फिल्म के जरिए वे पुष्पा 2 की सफलता के 3 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करेंगे. लेकिन इसके लिए उनके फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट आया है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म दिसंबर 2027 को रिलीज की जा सकती है. ये फिल्म भी बड़े पैमाने पर बन रही है. ऐसे में इसकी मेकिंग को लेकर मेकर्स कोई चूक नहीं चाहते और पूरा समय दे रहे हैं.
अल्लू अर्जुन पिछले डेढ़ दशक से साउथ फिल्म का बड़ा चेहरा रहे हैं. लेकिन पुष्पा फिल्म सीरीज में काम करने के बाद वे इंटरनेशनल स्टार बन गए. वहीं एक्टर अब अपने करियर की एक और बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म की एक्जैक्ट रिलीज डेट क्या मानी जा रही है.
राका फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 31 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. मतलब 2028 की शुरुआत अल्लू अर्जुन की राखा के धमाके से होने जा रही है. राका में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना समेत अन्य किरदार भी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल इसकी कास्ट अभी फाइनेलाइज नहीं हुई है. ये फिल्म भी 900 करोड़ से 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने जा रही है. इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर हैं. जबकी इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है. ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
पुष्पा से चमकी अल्लू अर्जुन की किस्मत
कोरोना फेज में लॉकडाउन के दौरान पुष्पा फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म उस दौरान भी दमदार कलेक्शन करने में सफल रही थी. इस फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 360 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया था और फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने तो और ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 1831 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया था. ये फिल्म अभी भी भारतीय सिनेमा के इतिहास की 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या अल्लू अर्जुन की राका, उनकी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म पुष्पा 2 की कमाई को पीछे छोड़ पाती है. फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में सितंबर के महीने में ही शुरू होनी है.




