Mirzapur X Review: वेब सीरीज से भी जबरदस्त, ‘मुन्ना भैया’ के साथ रवि किशन छाए… ‘मिर्जापुर द मूवी’ देख क्या बोले लोग?

Mirzapur X Review: वेब सीरीज से भी जबरदस्त, ‘मुन्ना भैया’ के साथ रवि किशन छाए… ‘मिर्जापुर द मूवी’ देख क्या बोले लोग?

'मिर्जापुर' वेब सीरीज पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पिक्चर पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. जानिए कि सोशल मीडिया यूजर्स को ये फिल्म पसंद आई या नहीं.

Mirzapur The Movie X Review: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल आ गया. आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज हो चुकी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स फिल्म में नजर आए. फैंस पहले से ही इस पिक्चर को लेकर एक्साइटेड थे. रिलीज के बाद फिल्म लोगों की उत्सुकता पर पूरी तरह खरी उतरती नजर आ रही है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह के रिएक्शन लोग इस पिक्चर पर दे रहे हैं, उससे जाहिर है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूं तो यूजर्स सारे कैरेक्टर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मुन्ना त्रिपाठी के रोल के जरिए दिव्येंदु छाए हुए हैं. सीरीज में उनके किरदार का अंत हो गया था. ऐसे में उन्हें फिल्म में एक बार फिर से देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने दिव्येंदु को लेकर X पर लिखा, “मुन्ना भैया की खूब तारीफ. क्या शानदार परफॉर्मेंस है. वो विलेन हैं, लेकिन फिल्म में सारी लाइमलाइट उन्हीं पर रहती है.”

कालीन भैया की भी तारीफ

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ये फिल्म रॉ और जबरदस्त फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव में बदलती है. कालीन भैया और मुन्ना भैया एक साथ. सबसे बेरहम और दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेगा.”

Mirzapur The Movie X Review

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

मु्न्ना के साथ रवि किशन की भी तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “मनोरंजन के मामले में ये फिल्म कहीं भी पीछे नहीं रहती. पंकज त्रिपाठी का जबरदस्त अंदाज और बबुआ यादव के तौर पर रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है, जिससे कहानी को जरूरी जोश और एनर्जी मिलती है.”

रवि किशन की कास्टिंग सही फैसला

एक दूसरे यूजर ने रवि किशन की कास्टिंग को बिल्कुल सही बताते हुए लिखा, “#Mirzapurthemovie इंटरवल: दूसरे हाफ के लिए एकदम सही माहौल बनाया गया है और ‘लॉर्ड’ रवि किशन को कास्ट करके बहुत बढ़िया काम किया गया है.” X पर ही एक यूजर ने ये भी कहा, “‘मिर्जापुर द: मूवी’ वेब सीरीज से भी ज्यादा जबरदस्त है.”

ये भी पढ़ें-

Tv9 Recommendation: दिमाग हिला देंगी मलयालम सिनेमा की ये 5 थ्रिलर फिल्में, जानिए क्यों दृश्यम 3 बनी हमारी नंबर-1 चॉइस!

ऋषि कपूर की वो फिल्म, जिसके जरिए उन्होंने दाऊद के नाम को महान बना दिया

एक शख्स ने ये भी लिखा, “ये फिल्म उन सभी चीजों का बड़े पर्दे वाला वर्जन लगती है, जिन्हें इस फ्रेंचाइजी में पहले लोगों ने पसंद किया था. जबरदस्त हिंसा, बेरहम सत्ता का खेल, डार्क ह्यूमर, बदला और सबसे बढ़कर ऐसे कैरेक्टर्स जो पूरी तरह से स्क्रीन पर छा जाते हैं. ” कुल मिलाकर ‘मिर्जापुर द: मूवी’ जबरदस्त तरीके से छाई है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More