जर्मनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन, भारत में रक्षा निवेश के अवसरों पर दिया जोर

जर्मनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन, भारत में रक्षा निवेश के अवसरों पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में भारतीय रक्षा क्षेत्र में निवेश के अपार अवसरों पर जोर दिया. उन्होंने "Defence Investor Summit 2026" में भारत को एक उभरते रक्षा विनिर्माण हब के रूप में पेश किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित Defence Investor Summit 2026 में भारतीय और जर्मन रक्षा उद्योग से जुड़े नेताओं को संबोधित किया. यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को Bayerischer Hof में आयोजित हुआ. अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे रक्षा सुधारों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने खासतौर पर एडवांस और खास तकनीकों में को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन बढ़ाने की बात कही.

भारत और जर्मनी के साथ काम करने वैश्विक स्थिरता को भी मिलेगा बढ़ावा

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और जर्मनी अगर मिलकर रक्षा क्षेत्र में काम करते हैं, तो इससे न सिर्फ दोनों देशों की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि वैश्विक स्थिरता को भी बढ़ावा मिलेगा. रक्षा मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि भारत विदेशी निवेश और तकनीकी साझेदारी के लिए तैयार है, खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां आधुनिक तकनीक और नवाचार की जरूरत है.

भारत बन रहा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब

इस समिट में भारत ने खुद को एक उभरते रक्षा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश किया और वैश्विक कंपनियों को साझेदारी के लिए आमंत्रित किया. भारत लगातार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. भारत ने ड्रोन तकनीक, जंगी जहाज और विमान से लेकर मिसाइल और एयर डिफेंस क्षेत्र में खासा तरक्की की हैं. धीरे-धीरे भारत अपना रक्षा आयात कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा भारत में रक्षा निवेश बढ़ाने के लिए हो रहा है, जिससे भारत के रक्षा उद्योग को बूस्ट मिलेगा.

ये भी पढ़ें- करोड़ों ईरानी रियाल क्यों खरीद रहे हैं पाकिस्तानी निवेशक, क्या हैं खतरे?

अंजू निर्वाण
अंजू निर्वाण

अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.

Read More