Ramayan: रणबीर कपूर और यश ने ‘रामायण’ का क्लाइमैक्स शूट कर लिया? अब हुआ सबसे बड़ा खुलासा

Ramayan: रणबीर कपूर और यश ने ‘रामायण’ का क्लाइमैक्स शूट कर लिया? अब हुआ सबसे बड़ा खुलासा

Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म दिवाली पर आएगी और 2027 तक पार्ट 2 का इंतजार करना होगा. खैर, फिल्म का ट्रेलर अब पोस्टपोन हो चुका है, साथ ही नई रिलीज डेट भी अबतक नहीं आई है. पर क्या यश और रणबीर कपूर पहले ही क्लाइमैक्स का शूट कर चुके हैं, जानिए.

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दिवाली पर रिलीज होगी, फिल्म को नमित मल्होत्रा 4000 करोड़ रुपये के बजट से तैयार कर रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में आएगा, फिलहाल मेकर्स फिल्म के प्रमोशंस में लगे हुए हैं. वैसे तो लोगों को उम्मीद थी कि 24 जुलाई को ही ट्रेलर आ जाएगा, पर मेकर्स ने आखिरी वक्त पर ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया. अब नई रिलीज डेट का इंतजार है. वैसे मेकर्स ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि इस फिल्म में यश और रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा. दोनों की लड़ाई दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगी. इस पार्ट में दोनों की कहानी अलग-अलग ही चलेगी. हालांकि, रणबीर कपूर ने बता दिया है कि अबतक फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं किया गया है.

हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर ने यश के साथ काम करने के बारे में बात की. साथ ही बताया कि उन्होंने अभी तक ‘रामायण’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग नहीं की है. साथ ही वो यश के ‘ऑरा’ की तारीफ भी करते दिखे. वहीं, खुद को कन्नड़ सुपरस्टार का बड़ा फैन भी बताया. वहीं, फिल्म के आखिर में श्री राम और रावण एक साथ दिखेंगे, ऐसे में शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात भी होगी. क्योंकि अभी तक उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है. वहीं, अबतक साथ में काम भी नहीं किया है.

यश के लिए रणबीर कपूर ने क्या कहा?

वहीं, रणबीर कपूर ने कहा कि- ”मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं. मेरा सच में मानना ​​है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जिसका ऑरा, स्टारडम और नजरिया वैसा ही हो. उन्होंने इसे इतने स्वैग, औरा और ईमानदारी के साथ निभाया है कि सच में रावण का किरदार जीवंत हो उठा है. इतने सालों से रावण को एक ही घिसे-पिटे अंदाज में दिखाया जाता रहा है, लेकिन यह उससे बिल्कुल अलग है.”

इतना ही नहीं, इसी इवेंट में यश ने रणबीर को ‘शानदार एक्टर’ बताया था. साथ ही कहा, दुनिया में कोई भी आकर यह नहीं कह सकता कि ‘मुझमें भगवान राम का किरदार निभाने की काबिलियत है’. पर वो एक शानदार एक्टर हैं. क्योंकि भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है और जिस तरह से उन्होंने काम किया है, उसके लिए उन्हें बहुत सम्मान है. खैर, देखना होगा कब पार्ट 2 का काम शुरू होगा और दोनों एक्टर की सेट से तस्वीर सामने आएगी. क्योंकि यह फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More