रणबीर कपूर की Ramayana के VFX के पीछे 8 बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी का हाथ, Dune और Inception से रचा इतिहास
Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में VFX का काम एक ऐसी कंपनी कर रही है, जिसने एक दो नहीं बल्कि 8 बार ऑस्कर अवॉर्ड को अपने नाम किया है. 'ड्यून' और 'इंसेप्शन' जैसी फिल्मों के लिए उस कंपनी को ऑस्कर मिला है.
Ranbir Kapoor Ramayana VFX: इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. पहले दिल्ली के भारत मंडपम में कुछ खास मेहमानों को इसका ट्रेलर दिखाया गया, उसके बाद अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई.
उस कंपनी का नाम है DNEG, यानी डबल नेगिटेव (Double Negative). ये ब्रिटिश VFX और एनिमेशन कंपनी है. नमित मल्होत्रा, जो 'रामायण' के प्रोड्यूसर हैं, वो इस कंपनी के CEO और चेयरमेन हैं. इस कंपनी ने कई बड़ी फिल्मों में VFX का काम किया और ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं.
DNEG को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स केटेगरी में ड्यून: पार्ट वन, ड्यून: पार्ट टू, टेनेट, फर्स्ट मैन, ब्लेड रनर 2049, एक्स मकिना, इंटरस्टेलर, इंसेप्शन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है. अब जब इन 8 फिल्मों के लिए इस कंपनी ने ऑस्कर जीता है, तो ऐसे में 'रामायण' से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं.
नितेश तिवारी 'रामायण' को डायरेक्ट कर रहे हैं. ये दो पार्ट की फिल्म है. इस साल दिवाली पर इसका पहला पार्ट रिलीज होगा. उसके बाद साल 2027 में दिवाली पर दूसरे पार्ट को रिलीज करने की प्लानिंग है. दो पार्ट को बनाने में मेकर्स 4 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं.



