Rashmika Mandanna: 30 साल की हुईं रश्मिका, बर्थडे पर पिता ने गिफ्ट में दिया बंगला, इमोशनल हो गईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna: 30 साल की हुईं रश्मिका, बर्थडे पर पिता ने गिफ्ट में दिया बंगला, इमोशनल हो गईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Father Gift: साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने करीब दो महीने पहले ही विजय देवरकोंडा से शादी की है. अब उन्होंने अपना बर्थडे मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें एक बंगला गिफ्ट में देने का ऐलान किया.

साउथ और बॉलीवुड में अपने हुनर का सिक्का चलाने वाली रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया. 5 अप्रैल को पूरे परिवार ने एक्ट्रेस के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. इस दौरान रश्मिका के पिता मदन मंदाना ने सभी को हैरान करते हुए अपनी बेटी को एक स्पेशल गिफ्ट देने का ऐलान किया. विजय देवरकोंडा से शादी के बाद रश्मिका का ये पहला जन्मदिन था, ऐसे में उनके लिए ये और भी खास था. पर पिता ने जो तोहफा उन्हें दिया, उसके बारे में जानकर सभी हैरत में पड़ गए.

रश्मिका मंदाना को पिता ने तोहफे में एक बंगला दिया है. इस बंगले के नाम ‘सेरेनिटी’ रखा है. रश्मिका के होमटाउन विराजपेट के पास पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था और एक्ट्रेस का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया. इसी दौरान उनके पिता ने ऐलान किया कि वो अपने बेटी को एक बंगला गिफ्ट कर रहे हैं. नख्खीरन के मुताबिक ये प्रॉपर्टी रश्मिका के होमटाउन यानी विराजपेट के पास ही है. पिता के इस ऐलान के बाद जहां सेलिब्रेशन में मौजूद तमाम लोग हैरान रह गए, वहीं एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं.

विराजपेट में भी मनाया जश्न

रश्मिका ने अपने गांव विराजपेट में भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. वहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों और गांव वालों के साथ वक्त बिताया. रश्मिका ने ये इवेंट वहां एक कन्वेंशन सेंटर में रखा था. रश्मिका के परिवारवालों ने रिश्तेदारों और लोकल लोगों के साथ बर्थडे का जश्न मनाया. इस दौरान रश्मिका ने ट्रेडिशनल कोडावा कम्यूनिटी का लिबास पहना था.

फरवरी में शादी, मार्च में रिसेप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल फरवरी के महीने में एक दूसरे से शादी रचाई. दोनों की शादी उदयपुर में 26 फरवरी को हुई, जिसमें परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे. बाद में इन दोनों कलाकारों ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More