200MP कैमरा और इतनी बड़ी बैटरी! Realme 17 Pro Series में क्या कुछ नया मिलने वाला है?

200MP कैमरा और इतनी बड़ी बैटरी! Realme 17 Pro Series में क्या कुछ नया मिलने वाला है?

Realme 17 Pro Series के फीचर्स लीक हुए हैं. फोन में 10,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 50MP टेलीफोटो सेंसर और Dimensity 7500 चिपसेट मिल सकता है.

Realme भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी हो सकती है. कंपनी ने अभी तक इस मॉडल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नए लीक में इसके Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ नाम से बाजार में आने की बात कही गई है. ये दोनों फोन Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की जगह ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके अलावा फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे किस नाम से पेश करेगी और इसके फीचर्स कितने अलग होंगे.

Realme 17 Pro Series के फीचर्स हुए लीक

X पर टिपस्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने Realme के आने वाले स्मार्टफोन के फीचर्स शेयर किए हैं.यह Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ में से कोई एक मॉडल हो सकता है. लीक में सबसे ज्यादा चर्चा फोन की 10,000mAh बैटरी को लेकर है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो बैटरी के मामले में नया मॉडल मौजूदा Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ से आगे निकल सकता है. इन दोनों स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है. हालांकि, नई बैटरी के साथ फोन का वजन, मोटाई और चार्जिंग स्पीड कैसी होगी, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है.

200MP कैमरे के साथ मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो Realme 17 Pro Series के संभावित मॉडल में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं. इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 3.5x जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी दिया जा सकता है. फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है. इसकी सामान्य रिफ्रेश रेट 120Hz बताई गई है. वहीं, कुछ सपोर्टेड गेम्स में यह 165Hz तक जा सकती है. ज्यादा रिफ्रेश रेट से गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट अधिक स्मूद दिख सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिलने की संभावना है. इसके अलावा फोन में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें लीक के आधार पर मिली जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए.

Realme 16 Pro Series में मिलते हैं ये फीचर्स

Realme ने इस साल जनवरी में Realme 16 Pro Series लॉन्च की थी. इस सीरीज के दोनों फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है. Realme 16 Pro में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Realme 16 Pro+ में 6.8-इंच की स्क्रीन मिलती है. चिपसेट के मामले में दोनों फोन अलग हैं. Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है. वहीं, Realme 16 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. कीमत की बात करें तो Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹31,999 है. वहीं, Realme 16 Pro+ 5G को ₹39,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर OnePlus ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, Nord 6 से CE6 Lite तक फोन हुए सस्ते

SIM Binding का नाम सुना है? जानें कैसे करेगा काम और ऑनलाइन ठगी पर कैसे लगाएगी रोक

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More