Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ में कर दिया बड़ा बदलाव, जो 20 सालों में नहीं हुआ वो अब होगा

Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ में कर दिया बड़ा बदलाव, जो 20 सालों में नहीं हुआ वो अब होगा

Rohit Shetty Golmaal 5: ऐसा लग रहा है कि रोहित शेट्टी 'गोलमाल 5' से किसी बड़े धमाके की तैयारी में हैं. पहले उन्होंने शरमन जोशी की वापसी करवाई. फिर विलेन के तौर पर अक्षय की एंट्री हुई और अब जो बात पता चली है वो तो और भी हैरान करने वाली है.

गोलमाल के पांचवें पार्ट में रोहित शेट्टी ऐसे ऐसे काम कर रहे हैं, जो पहले किसी भी फ्रेंचाइजी में नहीं किया था. कुछ वक्त पहले ही फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री कंफर्म हुई थी. अब पता चला है कि इस पिक्चर में अजय देवगन के साथ किसी हीरोइन की जोड़ी नहीं बनेगी. यानी अजय का कैरेक्टर इस बार रोमांस से दूर रहने वाला है. इससे पहले बने गोलमाल के सभी चारों पार्ट में अजय देवगन के साथ किसी न किसी हीरोइन को कास्ट जरूर किया गया था.

वैराइटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स ने गोलमाल फ्रेंचाइज का हीरोइन वाला ट्रेडिशन तोड़ दिया है. हालांकि फिल्म में प्रियामणि जरूर नज़र आएंगी, लेकिन उनकी अजय या किसी और एक्टर के साथ कोई प्रेम कहानी नहीं दिखाई जाएगी.

पिछले चारों पार्ट में अजय के साथ नज़र आईं हीरोइनें

ये पहली बार होगा जब अजय के अपोजिट कोई हीरोइन फिल्म में नहीं होगी. साल 2006 में आई गोलमाल: फन अनलिमिटेड में अजय के साथ रिमी सेन की जोड़ी बनी थी. गोलमाल रिटर्न और गोलमाल 3 में अजय के साथ करीना कपूर नज़र आई थीं. वहीं पिछली फिल्म यानी 2017 में आई गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा ने फीमेल लीड का किरदार निभाया था.

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

शरमन जोशी की वापसी

‘गोलमाल 5’ को धमाकेदार बनाने में रोहित शेट्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी. तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े नज़र आएंगे. खास बात ये है कि इस बार फ्रेचाइजी में शरमन जोशी की वापसी हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में होंगे. यानी वो कॉमिक विलेन वाला रोल करते दिखाई देंगे.

गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म 14 जुलाई 2006 को आई थी. उसके बाद से करीब 20 साल में अब तक इस सीरीज की चार फिल्म आई हैं और चारो ही पसंद की गई है. इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस वक्त गोलमाल 5 की शूटिंग चल रही है और ये अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में रिलीज़ होगी.