गणपति विसर्जन में सलमान खान ने की वरुण शर्मा की खिंचाई, बोले: और कितनी विश मांगेगा?”
सलमान खान मुंबई में अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए. जहां उन्होंने पूजा के दौरान एक्टर वरुण शर्मा को मस्ती करते हुए बोला कि और कितनी विश मांगेगा?
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि बिजी शेड्यूल के बीच भी वो परिवार के साथ त्योहार मनाने का समय निकाल लेते हैं. हाल ही में एक्टर अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्टर वरुण शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, इस साल सोहेल खान ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया था. डेढ़ दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद 15 सितंबर की रात बप्पा का विसर्जन किया गया. इस मौके पर सलमान खान भी अपने भाई के घर पहुंचे और परिवार के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी. इस दिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं एक वीडियो में सलमान खान, वरुण शर्मा के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहें हैं.
सलमान ने वरुण से कही ये बात
वीडियो में सलमान खान विसर्जन से पहले बप्पा से आशीर्वाद लेने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि उनसे पहले वरुण शर्मा भगवान से आशीर्वाद लेने में व्यस्त थे. तब सलमान खान ने वरुण से मजाकिया अंदाज में पूछा “और कितना विश मांगेगा?” सलमान के इस मजाक के बाद वरुण भी हंसने लगे और पूजा में शामिल हुए और भी लोग हंसने लगे.
View this post on Instagram
भाई सोहेल खान के गणपति विसर्जन के अलावा सलमान 14 सितंबर को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश उत्सव में शामिल हुए थे, जहां सलमान के अलावा काजोल, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान इन दिनों वामसी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है. इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी उनके साथ नजर आएंगी.’मॉन्स्टर’ के बाद सलमान राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में भी काम कर सकते हैं. वहीं वो इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को भी होस्ट कर रहे हैं.




