Salman Khan: गणपति विसर्जन में सलमान खान ने उतारी बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने टोका, फिर सुधारी गलती

Salman Khan: गणपति विसर्जन में सलमान खान ने उतारी बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने टोका, फिर सुधारी गलती

Salman Khan: देशभर में गणेश उत्सव का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हर साल सलमान खान की फैमिली भी गणपति लेकर आती है. इस बार विसर्जन के मौके पर सलमान खान ने बप्पा की उल्टी आरती की, तो बहन ने ऐसे टोका.

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैमिली हर साल गणपति बप्पा को घर लेकर आती है. साथ ही बड़े धूमधाम से उनका विसर्जन भी करते हैं. हर साल की तरह इस बार भी उनकी बहन अर्पिता ने बप्पा का स्वागत किया और फिर विसर्जन में खूब डांस करते दिखे. लेकिन गणपति विसर्जन से पहले हुई आरती में सलमान खान ने गलती से कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी बहन अर्पिता को बीच में टोकना पड़ा. सलमान ने बहन की बात सुनी और फिर बप्पा की सीधी तरह से आरती की. यही गलती फिर वहां मौजूद यूलिया वंतूर ने भी की, जिन्हें अर्पिता समझाती नजर आईं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ बप्पा की आरती करता दिख रहा है. सलमान खान के हाथों में जैसे ही पूजा की थाली आई, तो वो उसे उल्टे डायरेक्शन में घुमाना शुरू कर देते हैं. पहले तक तो बहन अर्पिता देखती रहीं, फिर भाईजान को समझाया और तुरंत बहन की बात सुनने के बाद सलमान ने अपनी गलती सुधारी. उसके बाद सलमान ने एक प्यारा सा रिएक्शन दिया और फिर सीधे तरह से आरती की. इस दौरान वहां खड़े सभी लोग सलमान को देखकर मुस्कुराते हुए दिखे.

यूलिया वंतूर ने भी की उल्टी आरती

दरअसल सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर एक रोमानियाई मॉडल और एक्ट्रेस हैं. जो सालों से भारत में रह रही हैं और हर त्योहार को मनाती हैं. वो खान परिवार के साथ हर त्योहार में हिस्सा लेती दिखी हैं. पर पूजा को लेकर ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है. यही वजह है कि गणपति विसर्जन के दौरान उन्होंने भी सलमान खान की तरह उल्टे डायरेक्शन में आरती की. जिसके बाद वहां मौजूद एक शख्स और अर्पिता ने उन्हें समझाया और फिर यूलिया ने भी सीधी आरती की. अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. हर साल की तरह इस साल भी बप्पा को धूमधाम से खान परिवार ने विदा किया.

बताते चलें कि सलमान खान के परिवार में लगभग 19- 20 सालों से गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा आ रहे हैं. सलमान खान ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि बप्पा को लाने की शुरुआत उनकी बहन अर्पिता खान ने की थी. ऐसे में अर्पिता के घर पर अब बप्पा लाए जाते हैं, जिसके चलते गैलेक्सी अपार्टमेंट और परिवार के दूसरे सदस्य जहां-जहां रहते हैं, वहां जश्न मनाया जाता है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More