Suriya-Jyotika: 20 साल का जश्न, सूर्या और ज्योतिका ने दोबारा की शादी, पत्नी को देख इमोशनल हुए एक्टर

Suriya-Jyotika: 20 साल का जश्न, सूर्या और ज्योतिका ने दोबारा की शादी, पत्नी को देख इमोशनल हुए एक्टर

Suriya And Jyotika: साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी सूर्या और ज्योतिका इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी 20वीं एनिवर्सरी, जिस खास मौके पर उन्होंने फिर से एक दूसरे का हाथ थाम लिया है.

Suriya And Jyotika: साउथ सिनेमा की मशहूर और पसंदीदा जोड़ियों में से एक सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. दोनों ने एक प्राइवेट क्रिश्चियन-स्टाइल सेरेमनी में एक-दूसरे का दोबारा हाथ थामा. इस दौरान दोनों का लुक काफी पसंद किया जा रहा है.

इस सेरेमनी में सूर्या और ज्योतिका के दोनों बच्चों- बेटा देव और बेटी दीया, सूर्या के भाई कार्ती और परिवार के करीबी लोग शामिल हुए. जहां बेटा देव अपनी मां ज्योतिका का हाथ पकड़कर इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए ले जाता दिखा. तो दूसरी ओर बेटी दीया मेड ऑफ ऑनर बनीं.

इस खास मौके पर जहां ज्योतिका ने खूबसूरत व्हाइट ब्राइडल गाउन में नजर पहना. तो दूसरी तरफ सूर्या व्हाइट टक्सीडो (सूट) में बेहद हैंडसम लग रहे थे. हालांकि, ज्योतिका को दुल्हन बने देखकर सूर्या काफी इमोशनल होते नजर आए. जिसकी तस्वीर भी सामने आ गई हैं. दोनों को शादी के 20 साल पूरे करने पर स्टार्स और फैन्स ने भी बधाई दी है.

सूर्या और ज्योतिका एक साथ काम कर चुके हैं. वो 1999 में फिल्म 'पुवेल्लम केट्टुप्पार' में पहली बार एक साथ नजर आए थे. जिसके बाद साथ में कई और सुपरहिट फिल्में दी, जिनमें- 'काखा काखा', 'सिलुनु ओरु काधल' शामिल हैं. हालांकि, सितंबर 2006 में दोनों ने शादी कर ली थी. जिसे 20 साल कंप्लीट हो चुके हैं.