Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’, 40 दिन बाद भी नहीं थम रहा तूफान, बड़े-बड़े धुरंधर पस्त!

Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’, 40 दिन बाद भी नहीं थम रहा तूफान, बड़े-बड़े धुरंधर पस्त!

Hanuman Ansh: 2 करोड़ में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं. पर फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म अब 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है, कितने दिन में इस क्लब में एंट्री लेगी?

Hanuman Ansh Box Office: जो इस साल बड़ी-बड़ी फिल्में नहीं कर पाईं, वो 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कर दिया है. जी हां, इस फिल्म के लिए शुरुआती कुछ हफ्ते खास नहीं रहे थे, पर देखते ही देखते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. लगातार कमाई कर रही है अब इस पिक्चर ने थिएटर्स में 40 दिन कंप्लीट कर लिए हैं. फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा सबूत सिनेमाघरों के अंदर का माहौल रहा है. बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन के, फिल्म को दर्शकों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स का जबरदस्त फायदा मिला है. एक दर्शक से दूसरे दर्शक तक पहुंची तारीफों के दम पर फिल्म की टिकट खिड़की पर कमाई लगातार बढ़ती गई है. अब 40वें दिन भी फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं.

फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं बीते दिन शोज की संख्या 9175 रही है. इसी के साथ ही फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि,नेट कमाई अब 231.13 करोड़ पहुंच गई है. जल्द ही फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करनी वाली है, जो फिलहाल 291.40 करोड़ रुपये है. अगर फिल्म का कारोबार इसी तरह रहता है तो 2 दिन में फिल्म यह माइलस्टोन भी हासिल कर लेगी. अब जानिए फिल्म ने अबतक कितने कमाए हैं.

जल्द 300 करोड़ के क्लब में मारेगी एंट्री

दरअसल ‘हनुमान अंश’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है. जी हां, फिल्म ने 40वें दिन यानी मंगलवार को 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. और तो और 31 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही है. खास बात है कि बिल्कुल भी कारोबार में कमी नहीं रही है. जी हां, मंडे को भी इस पिक्चर ने इतने का ही कारोबार किया था. साथ ही संडे को 22 करोड़ रुपये कमा लिए थे. पिछले 7 दिन फिल्म के लिए और भी जबरदस्त रहे हैं. वीक डेज में लगातार 10 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब कलेक्शन 300 करोड़ की तरफ बढ़ रहा है.

भगवान हनुमान के तेज, शक्ति और भक्ति पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी ने देश के हर वर्ग के दर्शकों को गहराई से जोड़ा है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस और VFX क्वालिटी ने इसे बड़े पर्दे पर देखने योग्य बनाया है. खास बात है कि इस फिल्म के आगे अक्षय की ‘हैवान’, यश की ‘टॉक्सिक’ और गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एक नहीं चल पाई है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More